क्या राजस्थान के इस रूट से चलेगी वंदे भारत ट्रेन? उठी मांग

Vande Bharat Train : राज्यसभा में बीजेपी सांसद ने की जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है. नीचे पढ़ें क्या दिया तर्क.

Vande Bharat Train : घनश्याम तिवाड़ी ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि जयपुर राजस्थान की राजधानी और बड़ा पर्यटन केंद्र है. अगर इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होती है तो बिजनेसमैन, पढ़ाई करने वाले बच्चों और टूरिज्म को काफी सुविधा मिलेगी. इससे इलाके के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि गुलाबी नगरी (पिंक सिटी जयपुर) धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोविंद देव जी, गोपीनाथ जी और मोती डूंगरी गणेश जी के मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं. जयपुर से सीकर, बीकानेर, भीलमाता, रवासर धाम, शाकम्बरी और खाटू श्याम जी, सालासार जाने वाले यात्रियों की संख्या भी कम नहीं है.

जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए ट्रेन नहीं

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि सीकर अब शिक्षा का बड़ा केंद्र बन चुका है. वहां अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में तीन लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं. फिलहाल जयपुर से दिल्ली, जयपुर से जोधपुर, जयपुर से देहरादून के लिए वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं लेकिन जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर के लिए कोई ट्रेन नहीं है.

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Sleeper Train : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने छुई 180 किमी/घंटा की रफ्तार, यकीन नहीं तो देखें वीडियो

जयपुर में अमृत स्टेशन भी हो चुका है विकसित

घनश्याम तिवाड़ी ने मांग की कि जयपुर आने वाले कारोबारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों की संख्या को देखते हुए गुलाबी नगरी से सीकर हो कर बीकानेर तक के लिए वंदेभारत ट्रेन चलाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जयपुर में अमृत स्टेशन भी विकसित हो चुका है.

यह भी पढ़ें : वंदे भारत का बदला रूट, दिल्ली से सीतामढ़ी जाना हुआ आसान, 10 से ज्यादा ट्रेनों के रूट में हुआ फेरबदल

यह भी पढ़ें : अब वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत में भी मिलेगा इमरजेंसी कोटा, यात्रियों की मांग पर बदला नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >