Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी की एंट्री, जानिए 14 से 16 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. सुबह और शाम गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. आगामी चार दिनों में आईएमडी ने मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं दिए हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान सामान्य रहेगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का उतार-चढ़ाव हो सकता है.

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है. सुबह और शाम गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों में बढ़ रही सर्दी का असर जल्द ही दिल्ली एनसीआर में भी दिखने लगेगा. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली- एनसीआर में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और अधिकतम तापमान में 1 एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री आसपास बना हुआ है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक कम रहा. दिल्ली में अगले चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है. आइए जानते हैं दिल्ली में अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम.

14 अक्तूबर का मौसम

दिल्ली- एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम 31 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस तक कम रहेगा. मंगलवार की सुबह दिल्ली में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.

15 अक्तूबर का मौसम

बुधवार (15 अक्टूबर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान में थोड़ा इजाफा हो सकता है. आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है. हवा की गति कम होगी, दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

16 अक्तूबर को बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

आसमान साफ रहेगा. अधिकतम 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है. 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

Read Also: अगले 24 घंटों में बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों से मानसून की विदाई, बदलेगा मौसम, अब ठंड की होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >