भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली की मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision-SIR) के कार्यक्रम में बदलाव किया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आयोग ने इस प्रक्रिया के लिए 1 अक्टूबर 2026 को पात्रता की तारीख (Qualifying Date) तय किया है. इस बदलाव के साथ मतदाता सूची तैयार करने की पूरी समय-सारिणी भी संशोधित कर दी गई है.
BLO करेंगे घर-घर सर्वे
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) 30 जून से 17 अगस्त 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण, पुराने रिकॉर्ड का सत्यापन और जरूरी बदलाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक और अद्यतन बन सके.
सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे BLO के सर्वे के दौरान सही जानकारी दें और ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अपने नाम और विवरण की जांच जरूर करें, ताकि भविष्य में मतदान के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
24 अगस्त से दर्ज होंगे दावे और आपत्तियां
निर्वाचन आयोग 24 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित करेगा. इसके बाद 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026 तक नागरिक अपने नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे. आयोग इस दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की जांच करेगा.
ये भी पढ़ें: 7 साल में 274 भगोड़े लाए गए भारत, अब विदेश भागने से भी नहीं बचेंगे अपराधी
