Bomb Threat: बम से उड़ा देंगे! दिल्ली के इन स्कूलों और कॉलेज को मिली बम की धमकी

Bomb Threat: दिल्ली के द्वारका स्थित 3 स्कूलों और 1 कॉलेज को सोमवार को बम की धमकी मिली. अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजा गया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की.

Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के द्वारका में फिर से 3 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इनमें पब्लिक स्कूल द्वारका, श्रीराम वर्ल्ड स्कूल और मॉडर्न स्कूल शामिल हैं. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते को स्कूलों में भेजा गया. स्कूलों को खाली कराकर जांच की जा रही है.

ईमेल के जरिए बम की धमकी

बताया जा रहा है कि स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी भरा संदेश भेजा गया था. इसके बाद स्कूल के अधिकारियों ने सुबह 7 बजकर 24 मिनट पर इस मामले की जानकारी पुलिस को फोन कर दी. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच में अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है.

पहले भी मिल चुकी है धमकी

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली है. इससे पहले जुलाई महीने में करीब 45 से अधिक स्कूलों और 3 कॉलेजों को धमकी मिली थी. बम की धमकी वाले ईमेल में लिखा था – “नमस्ते, मैंने स्कूल के अलग-अलग कमरों में कई विस्फोटक उपकरण छुपाकर रखे हैं. इन विस्फोटकों को मैंने काले प्लास्टिक बैग में छुपाया है.” इस घटना से छात्रों में दहशत का माहौल छा गया था. स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि उस समय भी तलाशी में कुछ नहीं मिला था.

यह भी पढ़े: Mumbai Rain Alert: मुंबई में बारिश का तांडव, IMD ने जारी किया अलर्ट

यह भी पढ़े: Maharashtra News: नागपुर में दर्दनाक हादसा, महिला को ट्रक ने कुचला, AI की मदद से आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े: Vice President Elections 2025: इन तीन पार्टियों ने किया राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >