दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, दो आतंकवादी गिरफ्तार, निशाने पर थे कई नेता

दिल्ली स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा ने बताया, स्पेशल सेल की पुलिस ने जो दो आतंकवादी पकड़े हैं, उसमें एक का नाम नौशाद और दूसरे का जगजीत जस्सा है. इन्हें जहांगीरपुरी इलाके से पकड़ा गया. उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल और कार्टेज बरामद हुए हैं.

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. पुलिस ने दिल्ली के जहांगीरपुरी से 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया.

आतंवादियों के पास से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल और कार्टेज बरामद

दिल्ली स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा ने बताया, स्पेशल सेल की पुलिस ने जो दो आतंकवादी पकड़े हैं, उसमें एक का नाम नौशाद और दूसरे का जगजीत जस्सा है. इन्हें जहांगीरपुरी इलाके से पकड़ा गया. उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्तौल और कार्टेज बरामद हुए हैं.

आकाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए पिछले साल दिसंबर में कर दी थी एक व्यक्ति की हत्या

बताया जा रहा है दिल्ली से गिरफ्तार दोनों आतंकवादी ने पिछले साल एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. पी कुशवाहा अतिरिक्त सीपी विशेष प्रकोष्ठ ने बताया, उन्होंने दिसंबर 2022 में केवल अपने आकाओं को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए एक व्यक्ति को मार डाला था.

Also Read: राजौरी में आतंकवादी हमलों में हुई हत्याओं के खिलाफ भारी प्रदर्शन, CRPF की 18 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गये दोनों आतंकवादी

स्पेशल सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया, विशेष प्रकोष्ठ द्वारा पकड़े गए 2 आतंकवादियों के मामले में जांच जारी है. आतंकियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में रखा गया है. हमारी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करके अच्छा काम किया अन्यथा कुछ अप्रिय घटना हो सकती थी.

लश्कर के संपर्क में था आतंकी नौशाद

स्पेशल पुलिस सेल ने बताया, दिल्ली से गिरफ्तार दो आतंकवादियों में एक नौशाद आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के संदिग्ध के द्वारा संचालित हो रहा था. जबकि जगजीत को अर्शदीप दल्ला हैंडल करता था. बताया जा रहा है, दोनों आतंकवादी दक्षिणपंथी नेताओं को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे और उसी की तैयारी कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >