Video : मुझे बचा लो...मलबे में फंसे छात्र ने दिखाया अंदर का मंजर, दिल्ली हादसे की सबसे खौफनाक तस्वीर!

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को करीब 40-50 साल पुरानी इमारत ढह गई. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई.हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है,जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, 4 की पहचान अभी तक नहीं हुई है. हादसे के बाद 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी भी कईयों के मलबे में दबे होने की आशंका है.

40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग

  • बताया जा रहा है कि जो इमारत गिरी है वो करीब 40-50 साल पुरानी थी और उसके बेसमेंट में पानी जमा हुआ था. बिल्डिंग में हॉस्टल चल रहा था.
  • हादसे के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने मीडिया को बताया कि हादसे के वक्त लगभग 50 से ज्यादा छात्र बिल्डिंग के कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी.
  • हादसे के तुरंत बाद से राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली हादसा: बारिश के बीच बेसमेंट में मरम्मत, फिर भरभराकर ढही 5 मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत और पांच की हालत गंभीर

मलबे में दबे युवक का वीडियो आया सामने

  • मलबे में दबे एक युवक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मलबे में फंसा नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता सुनाई दे रहा है.
  • युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया है. वीडियो में वो बेहद घबराया हुआ नजर आ रहा है और लोगों से उसे बचाने की अपील करता दिखाई देता है.
  • घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने बताया कि मलबे में फंसा युवक उसका दोस्त है और वह बार-बार फोन कर कह रहा है मुझे बचा लो.

घटना की जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने मामले में बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल, जो गुरुग्राम में रहता है, उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं में FIR दर्ज की है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: Explainer: तेल-गैस सप्लाई पर दोहरी मार! अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध की कीमत चुका रही दुनिया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >