एयर इंडिया के विमान को क्यों उतारा गया रूस में ? एयरलाइन ने बताया कैसे हैं 225 यात्री

Delhi-San Francisco Air India Flight : एअर इंडिया के विमान को रूस में उतारा गया. एयरलाइन की ओर से बताया गया कि टेक्निकल फॉल्ट की वजह से ऐसा किया गया.

Delhi-San Francisco Air India Flight : दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया के एक विमान को टेक्निकल फॉल्ट की वजह से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया. एयरलाइन की ओर से जानकारी दी गई है कि उड़ान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें कहा गया कि विमान के रूट में परिवर्तन करने के बाद इसे क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. यात्रियों की देखभाल सुनिश्चित करने में एयरलाइन लगी हुई है जिसमें 225 यात्री सवार थे.

एयर इंडिया की ओर से बताया गया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-183 को टेक्निकल फॉल्ट के कारण से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (यूएनकेएल) पर उतारा गया. हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि विमान के दोबारा से उड़ान भरने तक यात्रियों की देखभाल की जा सके. यात्रियों के साथ-साथ चालक दल की सुरक्षा और कुशलता हमारी पहली प्राथमिकता है.

विमान में 225 यात्री सवार

विमान में 225 यात्री और 19 क्रू सदस्य सवार थे. एयरलाइन के अनुसार, सभी को टर्मिनल बिल्डिंग ले जाया गया. एयरलाइन ने कहा कि क्योंकि एयर इंडिया के पास क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपना कोई विमान नहीं है. इसलिए वह यात्रियों को जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी की मदद ले रही है.

Read Also : Air India : जल्द हो सकता है एयर इंडिया में विस्तारा का मर्जर, दिखेंगे बाजार और रोजगार पर असर

Video: Air India Express की फ्लाइट की इंजन में लगी आग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >