Delhi Rain: दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की कैनोपी का हिस्सा गिरा

Delhi Rain: दिल्ली में एक बार फिर से आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी है. कई पेड़ उखड़कर गिर गए, तो कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है. शनिवार की देर रात आई तेज आंधी और भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई.

Delhi Rain: दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 के आगमन क्षेत्र में लगी ‘कैनोपी’ (एक प्रकार की छत) का एक हिस्सा रविवार सुबह भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण गिर गया. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर पुनर्निर्मित टर्मिनल-1 (टी1) को हाल ही में उड़ान संचालन के लिए खोला गया है. हवाई अड्डा संचालक ‘डायल’ ने कहा कि टर्मिनल-1 के आगमन क्षेत्र में लगी कपड़े की कैनोपी भारी बारिश जैसी स्थिति के कारण खुद-ब-खुद थोड़ा नीचे झुक गई. यह इसके डिजाइन का हिस्सा था, ताकि पानी ज्यादा न जमा हो और आसानी से निकल जाए. हालांकि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ.

शनिवार रात 82 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच छह घंटों में 82 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली और शहर के मौसम केंद्र ने 81.2 मिमी बारिश दर्ज की. बिजली वितरण कंपनियों ने कहा कि बिजली के तार और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और टूटी हुई शाखाएं उन पर गिर गई, जिससे विभिन्न इलाकों में अंधेरा छा गया.

सोमवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे. बहुत हल्की बारिश होगी. गरज और बिजली की संभावना है. 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी-तूफान भी चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >