Delhi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

दिल्ली में एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. बम की सूचना ई-मेल के जरिये दी गयी. सूचना मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को फोन कर बुलाया और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया. पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर तैनात किया गया.

दिल्ली पब्लिक स्कूल को दी गयी बम से उड़ाने की धमकी

राष्ट्रीय राजधानी में मथुरा रोड पर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्रबंधन को बुधवार को सुबह ईमेल के जरिये परिसर में बम होने की धमकी मिलने के बाद वहां तलाशी अभियान शुरू किया गया. अधिकारी ने बताया कि स्कूल को सुबह आठ बजे के आसपास खाली कराया गया और दमकल विभाग को धमकी भरे ईमेल की जानकारी दी गई. अधिकारियों के मुताबिक, एक दमकल वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया. स्कूल परिसर में बम की तलाश जारी है.

डिफेंस कॉलोनी के SDM गौरव सैनी ने बम की धमकी को बताया फर्जी

डिफेंस कॉलोनी के SDM गौरव सैनी ने बताया, करीब 9 बजे के पास मेल आई. अभी पुलिस ने जांच कर ली है और क्लीयरेंस दे दिया है. अभिभावकों को कहा गया है कि वे अपने बच्चों को लेकर जा सकते हैं. यह एक फर्जी कॉल थी, इसकी जांच की जा रही है.

इससे पहले भी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को इस साल अप्रैल में और पिछले वर्ष नवंबर में दो बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. 12 अप्रैल को ईमेल के जरिये धमकी मिलने के बाद स्कूल को खाली कराया गया था और बम दस्ते व अन्य एजेंसियों ने पूरे परिसर की तलाशी ली थी. हालांकि, इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री न मिलने के बाद धमकी वाले ईमेल को अफवाह करार दिया गया था.

DCP साउथ ईस्ट राजेश देव ने बताया, फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली

DCP साउथ ईस्ट दिल्ली राजेश देव ने बताया, सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की बम डिस्पोजल टीम और लोकल पुलिस को तैनात किया गया है. फिलहाल कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है. जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >