राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, यौन उत्पीड़न वाली बात पर पूछे 5 सवाल

गौरतलब है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीनगर में एक बयान दिया था कि एक विशेष मामले में दिल्ली में रहने वाली एक लड़की के साथ मेरी बातचीत हुई थी, बातचीत में पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है.

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता राहुल गांधी नो एक नोटिस भेजा है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न वाली बात को लेकर नोटिस भेजा है, ताकी महिला को इंसाफ दिलाया जा सके. दिल्ली पुलिस ने राहुल से मामले को लेकर जवाब मांगा है. पुलिस का कहना है कि इससे पीड़ित लड़की को उचित सुरक्षा मुहैया कराई जा सकेगी. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लिया और प्रश्नावली की एक सूची भी भेजी है.

गौरतलब है कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीनगर में एक बयान दिया था कि एक विशेष मामले में दिल्ली में रहने वाली एक लड़की के साथ मेरी बातचीत हुई थी, बातचीत में पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. राहुल ने कहा कि उन्होंने उससे पूछा कि क्या हमें पुलिस बुलानी चाहिए, उसने कहा कि पुलिस को मत बुलाओ तो मुझे शर्म आएगी.

जांच करना चाहती है दिल्ली पुलिस: वहीं, अब दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो इस मामले की पूरी तरह से छानबीन करना चाहती है. पुलिस मुख्यालय के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन करना चाहती है. पुलिस का कहना है कि कहीं जानबूझकर तो दिल्ली पुलिस की छवि को खराब करने के लिए तो यह बात नहीं कही गई है.

इसके अलावा दिल्ली पुलिस का ये भी कहना कि अगर वाकई में किसी लड़की के साथ दुष्कर्म जैसा संगीन मामला हुआ है तो उसे न्याय मिलना चाहिए. दोषी को सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करेगी. इस कारण दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया है, साथ ही उनके पांच सवाल पूछा गया है.

Also Read: लोकसभा-राज्यसभा में आज भी जोरदार हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही 20 मार्च तक के लिए स्थगित

पुलिस ने राहुल गांधी से पूछे ये सवाल: दिल्ली पुलिस ने राहुल से पूछा है कि ये बात महिलाओं ने आपको कब और किस जगह बताई थी. दूसरी सवाल- क्या आप उस महिला को पहले से जानते थे. दिल्ली पुलिस का तीसरा सवाल- आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है, उसे प्रमाणित करते हैं. क्या आपको अभी उस महिला की जानकारी है. क्या मामले से संबंधित कोई और विशेष घटना की आपको जानकारी है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >