विधायकों की खरीद-फरोख्त के दावे पर अरविंद केजरीवाल को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने 3 दिनों में मांगा जवाब

अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने के लिए उनके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0’ शुरू किया है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस दिया है. पुलिस की टीम सीएम केजरीवाल के आवास पहुंची और नोटिस थमाया के साथ तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. दरअसल आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. इस मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की टीम केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी.

दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से मांगा विधायकों का नाम

दिल्ली पुलिस की टीम ने अरविंद केजरीवाल को दिए नोटिस में उन सभी विधायकों के नाम बताने के लिए कहा है, जिनके आधार पर आरोप लगाए गए हैं. नोटिस में अरविंद केजरीवाल से सबूत भी मांगा गया है.

Also Read: हेमंत सोरेन के बाद क्या ईडी अब अरविंद केजरीवाल को करेगी गिरफ्तार? पांचवें समन पर आई ‘आप’ की प्रतिक्रिया

केजरीवाल के आवास के बाहर बवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर शनिवार को उस समय नाटकीय घटनाक्रम हुआ, जब अपराध शाखा की एक टीम विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की जांच के सिलसिले में नोटिस लेकर पहुंची. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम ने इस बात पर जोर दिया कि नोटिस केजरीवाल को ही सौंपा जाएगा क्योंकि यह उनके नाम से है, जबकि मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों ने कहा कि वे नोटिस लेने के लिए तैयार हैं. परिसर के बाहर, आप नेता जैस्मिन शाह को उस कानूनी प्रावधान पर अपराध शाखा के एक अधिकारी से विवरण मांगते देखा गया, जिसके तहत वह केजरीवाल को ही नोटिस सौंपने पर अड़े हुए थे. दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, यह (केंद्र की नरेन्द्र) मोदी सरकार के लिए बेहद शर्मनाक है. भाजपा आज पूरी तरह बेनकाब हो गई है. पुलिस एसीपी जानबूझकर मुख्यमंत्री कार्यालय में नोटिस नहीं दे रहे हैं.

शुक्रवार को भी पहुंची थी पुलिस की टीम

अपराध शाखा की टीम शुक्रवार शाम को भी केजरीवाल और दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंची थी. उन्हें कल नोटिस नहीं दिया जा सका क्योंकि केजरीवाल के आवास पर अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया था और आतिशी भी आवास पर मौजूद नहीं थीं.

क्या है मामला

अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि बीजेपी ने दिल्ली में उनकी सरकार को गिराने के लिए उनके सात विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस (कमल) 2.0’ शुरू किया है. आतिशी ने अपने आरोप में कहा था कि बीजेपी ने आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश पिछले साल भी की थी, लेकिन वे असफल रहे.

पुलिस से सहानुभूति है, अपराध रोकने के बजाय उनसे नौटंकी करवाई जा रही है: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुलिस नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नोटिस देने पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस से सहानुभूति है, जिससे अपराध रोकने के बजाय राजनीतिक आकाओं द्वारा नौटंकी करवाई जा रही है.

दिल्ली के लोग कह रहे, भागे केजरीवाल, भाग : शहजाद पूनावाला

‘बीजेपी द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त’ के दावे पर दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को क्राइम ब्रांच के नोटिस पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, आज दिल्ली के लोग ‘भाग केजरीवाल भाग’ कह रहे हैं, वह ‘भगोड़ा’ बन गए हैं. शराब घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपों की बात आती है तो केजरीवाल भाग रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >