साइबर क्रिमिनल्स के 3 गिरोह का भंडाफोड़, बिहार सहित 4 राज्यों से 12 गिरफ्तार, ऐसे बनाते थे ठगी के शिकार

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी/डीलरशिप का ऑफर देकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने बताया, आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किए गए हैं.

साइबर क्राइम के मामले में इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हासिल हुई है. दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट (आईएफएसओ) ने साइबर क्रिमिनल्स के 3 गिरोहों का भंडाफोड़‍ किया.

बिहार, दिल्ली से चार राज्यों से 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट दिल्ली एनसीआर, मुंबई, वाराणसी और बिहार से 12 लोगों को धोखेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया.

Also Read: क्रेडिट कार्ड फ्रॉड मामले में बिहार दूसरे नंबर पर, साइबर क्राइम के 50 फीसदी मामलों में ही हुई चार्जशीट

ऐसे लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे गिरफ्तार अपराधी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी फर्जी वेबसाइट का इस्तेमाल कर फ्रेंचाइजी/डीलरशिप का ऑफर देकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने बताया, आरोपियों के पास से तीन लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद किए गए हैं.

नौकरी की लालच देकर धोखाधड़ी

कुछ दिनों पहले चीनी ऐप के माध्यम से लोगों को किस तरह से ठगी का शिकार बनाया जा रहा था, उसका भी बड़ा खुलासा हुआ. इस मामले में बड़ी कार्रवाई भी की गयी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी उपलब्ध कराने के बहाने युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने को लेकर चीन नियंत्रित मोबाइल ऐप के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. इस कार्रवाई में 5.85 करोड़ रुपये मूल्य का धन जब्त किया गया. ईडी ने बताया, जांच में यह पाया गया कि भोले-भाले लोगों, खासतौर पर युवाओं के साथ कुछ चीनी नागरिकों ने एक मोबाइल ऐप के जरिये धोखाधड़ी की, जिसका नाम कीपशेयरर है. पुलिस ने एक आरोपपत्र में कहा था कि 92 आरोपियों में से छह चीनी नागरिक जबकि एक ताइवानी नागरिक है, जो पूरे घोटाले को नियंत्रित कर रहे थे.

Also Read: झारखंड में साइबर क्राइम के गढ़ जामताड़ा से 3 ठग अरेस्ट, बनाये हैं आलीशान बंगले, संपत्ति जांच रही पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >