Delhi NCR Weather Forecast: अगले दो दिन दिल्ली NCR में भीषण गर्मी, लू की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली में पिछले दिनों बारिश ने भारी तबाही मचाई थी अब मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है.

woman sips a soft drink to beat the heat during a summer

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर और अन्य क्षेत्रों के लिए मौसम पूर्वानुमान पर आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा, “अगर हम उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें, तो अगले चार दिनों तक, अधिकांश उपखंडों- खासकर मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है. दिल्ली एनसीआर में, आज और कल तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है, जिससे अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति पैदा होगी. इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गंभीर लू की चेतावनी दी है. रात के तापमान में वृद्धि को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वी राजस्थान में, लू और गर्म रात दोनों की स्थिति बनी हुई है, इसलिए एक ऑरेंज अलर्ट लागू है. इसी तरह, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश भी ऑरेंज अलर्ट के तहत हैं. बढ़ते तापमान को देखते हुए जम्मू और कश्मीर के लिए अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी मध्य प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.”

10 जून को दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 10 जून को दिल्ली-एनासीआर में आसमान साफ ​​रहेगा. कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी. धूल भरी हवाएं 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. दिल्ली में अधिकतम 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहेगा. सुबह के समय हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रहने की संभावना है. दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे कम होकर उत्तर-पश्चिम दिशा से 18-20 किलोमीटर प्रति घंटे की हो जाएगी. शाम और रात के समय यह गति उत्तर-पश्चिम दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी.

11 जून को कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ ​​रहेगा. कुछ स्थानों पर लू की स्थिति रहेगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 – 2 डिग्री सेल्सियस अधिक, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 – 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा. सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति 15 किमी प्रति घंटे से कम होगी. दोपहर में हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 20 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से इसकी गति घटकर 15 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >