Raaj Kumar Anand: AAP को झटका, मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, कहा- भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई 'आप'

Raaj Kumar Anand: दिल्ली शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी की कार्रवाई के बीच आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है. दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने अपने पद और पार्टी दोनों से इस्तीफा दे दिया है.

Raaj Kumar Anand: पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीति पर भी सवाल उठाये. उन्होंने कहा, मैं भ्रष्टाचार पर पार्टी की नीतियों से सहमत नहीं हूं. दिल्ली के मंत्री पद और आप से इस्तीफा देने के बाद राज कुमार आनंद ने कहा, आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हुआ था, लेकिन आज पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. मेरे लिए मंत्री पद पर काम करना मुश्किल हो गया है. मैंने इस्तीफा दे दिया है. मंत्री पद से और पार्टी से क्योंकि मैं इस भ्रष्टाचार से अपना नाम नहीं जोड़ सकता.

राजनीति नहीं बदली, राजनेता बदल गए: राज कुमार आनंद

राज कुमार आनंद ने कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से कनेक्शन इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कहा था ‘राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा’. आज राजनीति नहीं बदली है लेकिन राजनेता बदल गए हैं. मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है.

आम आदमी पार्टी में दलितों का नहीं होता सम्मान: राजकुमार आनंद

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री और आम आदमी पार्टी के पद से अपने इस्तीफे पर राज कुमार आनंद ने कहा, मैं समाज का बदला चुकाने के लिए मंत्री बना हूं. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, आप में दलितों का सम्मान नहीं होता है. उन्होंने आगे कहा, जब दलित प्रतिनिधित्व की बात हो रही है तो मैं ऐसी पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहता जो पीछे हटती हो. मैं किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं.

राजकुमार आनंद के घर ईडी ने छापा मारा था

मालूम हो पिछले साल ईडी ने 19 साल पुराने मामले में राजकुमार आनंद के घर पर छापामारी की थी. जिसपर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

क्या दूसरी पार्टी ज्वाइन करेंगे राजकुमार आनंद

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजकुमार आनंद ने कहा, मैं किसी भी पार्टी में नहीं जा रहा. मुझे किसी भी पार्टी से ऑफर नहीं मिला है. उन्होंने कहा, मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मैं हल्का महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा, मैंने पैसे कमाने के लिए आम आदमी पार्टी ज्वाइन नहीं किया था. मैं बाबा साहब के आदर्शों पर चलने वाला इंसान हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >