Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले की सुनवाई कर रहे जज का तबादला, कावेरी बावेजा देखेंगी केस

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले केस की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल का तबादला हो गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें तीस हजारी कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है. अब उनकी जगह केस की सुनवाई जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक) कावेरी बावेजा करेंगी.

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में हो रही है. एमके नागपाल के स्थान पर अब कावेरी बावेजा इस मामले की सुनवाई करेंगी, इसके साथ ही वो अन्य मामलों की भी सुनवाई करेंगी.

उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी व विधान परिषद सदस्य के कविता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस मामले में ईडी ने अबतक आप नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह तथा कुछ शराब व्यवसायियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी मिल चुका है ईडी का समन

दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कई बार समन जारी किया है. लेकिन केजरीवाल अबतक पूछताछ के लिए ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए हैं. ईडी ने इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दूसरी ओर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी किए गए सभी समन को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. अब दिल्ली HC की डिविजन बेंच कल 20 मार्च को मामले की सुनवाई करेगी.

आप ने ईडी पर लगाया गंभीर आरोप

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर ‘राजनीतिक हथियार’ बनने का आरोप लगाया. आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी का मकसद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकना है.

ईडी ने 2022 में दर्ज किया था मामला

ईडी ने कहा कि उसने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से देश भर में 245 स्थानों पर तलाशी ली है. ईडी ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोपपत्र दायर किये हैं और 128 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों की कुर्की की है.

Also Read: महाठग सुरेश चंद्रशेखर ने के कविता पर कसा तंज, कहा- तिहाड़ क्लब में स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >