पत्नी को Baygon पिलाने के केस में पति बरी, हाईकोर्ट बोला- Better-Half से Bitter-Half बना रिश्ता

दिल्ली हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि शादी विश्वास, साथ और भरोसे पर आधारित रिश्ता है. लेकिन जब वैवाहिक विवाद समय रहते नहीं सुलझते, तो यही रिश्ता 'Better-Half' से 'Bitter-Half' में बदल सकता है. इसके बाद रिश्ते में टकराव बढ़ने के साथ शारीरिक हिंसा जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है.

जस्टिस विमल कुमार यादव ने यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को कथित तौर पर जबरन Baygon insecticide पिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप था. ट्रायल कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया था, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया.

कोर्ट ने क्यों किया पति को बरी?

हाईकोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 के तहत जरूरी इरादा या जानकारी को संदेह से परे साबित नहीं कर पाया. कोर्ट के अनुसार मामले में मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत भी पूरी तरह मजबूत नहीं थे. इसलिए केवल उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर हत्या के प्रयास का दोष कायम रखना सुरक्षित नहीं था.

मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत पर भी उठे सवाल

हाईकोर्ट ने कहा कि मामले में मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्य “slightly shaky wicket” पर थे. कोर्ट ने गौर किया कि पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बाद उल्टी की शिकायत जरूर सामने आई, लेकिन शुरुआती मेडिकल जांच में उसके पैरामीटर सामान्य थे और डॉक्टरों को जहर दिए जाने के स्पष्ट लक्षण नहीं मिले.

  • कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल उल्टी होने के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि पीड़िता को जहरीला पदार्थ पिलाया गया था.
  • इसके अलावा, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए gastric lavage में भी किसी जहरीले पदार्थ का निशान नहीं मिला.

Insecticide की बोतल को लेकर भी विरोधाभास

अदालत ने कथित insecticide कंटेनर को लेकर सामने आए विरोधाभास को भी महत्वपूर्ण माना. जांच अधिकारी के अनुसार बरामद कंटेनर खाली था, जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट में उसमें करीब 4 ml insecticide मौजूद होने की बात दर्ज थी. कोर्ट ने इस अंतर को भी अभियोजन के मामले की विश्वसनीयता पर असर डालने वाली परिस्थिति माना.

घायल गवाह की गवाही महत्वपूर्ण, लेकिन जांच से परे नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि किसी घायल व्यक्ति की गवाही को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जाता है. हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि ऐसी गवाही न्यायिक जांच से पूरी तरह मुक्त हो जाती है.

  • अदालत के अनुसार घायल गवाह के बयान को मामले की दूसरी परिस्थितियों, मेडिकल रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ मिलाकर देखा जाना जरूरी है.
  • इस मामले में पत्नी के बयान में वैवाहिक विवाद से जुड़े कुछ पहलुओं को लेकर असंगतियां भी सामने आईं. इसलिए कोर्ट ने कहा कि उसके बयान का मूल्यांकन अधिक सावधानी से किया जाना जरूरी था.

घटना के बाद पति के व्यवहार को भी कोर्ट ने माना महत्वपूर्ण

हाईकोर्ट ने आरोपी के घटना के बाद के व्यवहार पर भी गौर किया. कोर्ट के अनुसार पत्नी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसके इलाज की व्यवस्था की गई.

अदालत ने कहा कि आरोपी का घटना के बाद का आचरण भी यह तय करने में प्रासंगिक परिस्थिति हो सकता है कि क्या उसके भीतर Section 307 IPC के तहत आवश्यक हत्या की नीयत या ज्ञान मौजूद था.

शादी के रिश्ते पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

न्यायमूर्ति विमल कुमार यादव ने कहा कि शादी का रिश्ता faith, companionship और trust पर आधारित होता है. लेकिन अगर वैवाहिक विवादों को समय रहते और सावधानी से नहीं सुलझाया जाए, तो रिश्ते की दिशा पूरी तरह बदल सकती है.

  • कोर्ट ने कहा कि जीवन में कई तरह के दर्द समय के साथ ठीक हो सकते हैं, लेकिन रिश्तों में पैदा हुए विवादों को सुलझाने में देरी कई बार समस्या को कम करने के बजाय और बढ़ा सकती है.
  • अदालत ने इस मामले को ऐसे दंपती के उदाहरण के तौर पर देखा, जो शादी के करीब एक साल के भीतर ही गंभीर विवाद में फंस गए और एक-दूसरे के खिलाफ “loggerheads” की स्थिति में पहुंच गए.


ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज: विधायक जयराम पर कार्रवाई की मांग, धनबाद पुलिस का काम करने से इनकार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >