मासूम से दुष्कर्म की आरोपी टीचर को नहीं मिली जमानत, 3 दिन में करना होगा सरेंडर

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट ने एक गंभीर फैसले में 15 जुलाई 2026 को जनकपुरी स्कूल में तीन साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी महिला की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का सख्त निर्देश दिया है.

Delhi High Court : दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 जुलाई 2026 जनकपुरी स्कूल में तीन साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी महिला की जमानत रद्द कर दी . पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोर्ट ने उसे निचली अदालत (POCSO) के समक्ष तीन दिन के भीतर आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का सख्त निर्देश दिया है. कोर्ट के इस फैसले को पीड़ित परिवार के लिए राहत माना जा रहा है.

शिकायतकर्ता की ओर से हुई पैरवी

शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ऋषिकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रायल कोर्ट के जमानत आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी. इस मामले में 8 जुलाई को विस्तृत बहस हुई थी, जिसके बाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए जमानत रद्द कर दी.

स्कूल में तीसरे दिन हुआ था कथित अपराध

वकील ऋषिकेश कुमार ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. आरोप है कि राजधानी के एक नामी स्कूल में पढ़ने गई तीन साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल जाने के तीसरे ही दिन कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ. इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे.

ट्रायल कोर्ट का आदेश पलटा

दिल्ली हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत उचित नहीं थी. अदालत ने आरोपी महिला टीचर को तीन दिनों के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष सरेंडर करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही पुलिस को आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति भी मिल गई है.

अब आगे क्या होगा

हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आरोपी टीचर को निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण करना होगा. इसके बाद मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में आगे बढ़ेगी. पीड़ित पक्ष को उम्मीद है कि इस संवेदनशील मामले में जल्द सुनवाई पूरी होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा मिलेगी.

यह भी पढ़ें- ग्राहम स्टेंस हत्याकांड, दारा सिंह की समय पूर्व रिहाई पर 19 अगस्त तक टला फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >