Delhi Excise Policy Case: के कविता ने ईडी के समन को बताया राजनीति से प्रेरित, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

कविता से ईडी के मुख्यालय में मार्च में कई बार पूछताछ की जा चुकी है. उन्हें संघीय एजेंसी को अपने मोबाइल फोन सौंपने हैं. ईडी ने अपनी जांच के दौरान कथित तौर पर कविता से जुड़े अकाउंटेंट बुचीबाबू का बयान दर्ज किया था.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पूछताछ के लिए शुक्रवार को दिल्ली कार्यालय में तलब किया है. इधर के कविता ने ईडी के समन को राजनीति से प्रेरित बताया.

ईडी के समन पर के कविता ने बीजेपी पर हमला बोला

बीआरएस नेता के कविता ने कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी का समन राजनीति से प्रेरित है. हम कानूनी सहारा लेंगे. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, यह किसी भी चुनावी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली रही है.

हम किसी की बी टीम नहीं : के कविता

बीजेपी से मिले होने के कांग्रेस के आरोप और ईडी नोटिस में देरी पर BRS एमएलसी के कविता ने कहा, हम किसी से नहीं मिले हैं. हम केवल तेलंगाना और देश के लोगों से मिले हैं. भारत के लोगों ने केसीआर का समर्थन करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कांग्रेस के दावे को खारिज किया और कहा, हम किसी की बी टीम नहीं हैं. एक टीम के रूप में हम तेलंगाना के लोग हैं और भारतीय लोग हैं.

के कविता से कई बार पूछताछ कर चुकी है ईडी

कविता से ईडी के मुख्यालय में मार्च में कई बार पूछताछ की जा चुकी है। उन्हें संघीय एजेंसी को अपने मोबाइल फोन सौंपने हैं. ईडी ने अपनी जांच के दौरान कथित तौर पर कविता से जुड़े अकाउंटेंट बुचीबाबू का बयान दर्ज किया था. अपने बयान में बुचीबाबू ने कहा था कि के कविता, मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) और उपमुख्यमंत्री (मनीष सिसोदिया) के बीच राजनीतिक तालमेल था. उस प्रक्रिया में के कविता ने 19-20 मार्च, 2021 को विजय नायर से भी मुलाकात की थी. कविता ने लगातार कहा है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र पर ‘ईडी’ का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

Also Read: Telangana: के कविता के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी, BRS ने BJP नेता बंदी संजय का पुतला जलाया

क्या है आबकारी नीति मामला

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में गंभीर खामियां थी. दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इन आरोपों को सिरे से नकारा था. बाद में इस आबकारी नीति को रद्द कर दिया गया था और दिल्ली के उप राज्यपाल ने इसकी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा की थी. इसके बाद ईडी ने धन शोधन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब भी जेल में बंद हैं.

के कविता कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी बोल चुकी हैं हमला

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और विधान परिषद की सदस्य के कविता ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला कर चुकी हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘अप्रासंगिक नेता’ करार दिया था. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस नेताओं से कहती हूं कि आपके राहुल गांधी अप्रासंगिक नेता हैं. वह केसीआर की गति का मुकाबला नहीं कर सकते. के कविता ने बीआरएस को कांग्रेस का ऑप्शन बताते हुए कहा, चूंकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावशाली तरीके से मुकाबला नहीं कर सकते इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर बीआरएस कांग्रेस का विकल्प बन गई है. कविता ने कहा कि वह 16 और 17 सितंबर को होने वाली सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए यहां आ रहे गांधी परिवार से पूछना चाहती हैं कि क्या जो वादे वे तेलंगाना में कर रहे हैं उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में क्रियान्वित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >