गोवा चुनाव में AAP को दिए गए 45 करोड़, ईडी ने चार्जशीट में सीएम केजरीवाल और आप को बनाया आरोपी

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर दिया है. जिसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया गया है.

Delhi Excise Policy Case: ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बड़े खुलासे भी किए. ईडी ने बताया, गोवा विधानसभा चुनाव में आप को 45 करोड़ रुपये दिए गए. ईडी ने अनुसार शराब घोटाला मामले में कुल 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई है.

ईडी ने अरविंद केजरीवाल और आप को बनाया आरोपी

ईडी ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को आरोप बनाया है. इसके साथ ही ईडी ने हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के मामले में चरणप्रीत को भी आरोपी बनाया है. ईडी के चार्जशीट में बैंक नोट, सीरियल नंबर और व्हाट्सऐप चैट का भी जिक्र किया है.

आप ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार उनकी पार्टी के खिलाफ बड़ी साजिश रच रही है. उन्होंने कथित आबकारी नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक पूरक आरोपपत्र के सिलसिले में यह बात कही, जिसमें ‘आप’ का नाम है. गुप्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर ‘आप’ को खत्म करना चाहती है जिसकी पंजाब और दिल्ली में सरकार है.

ईडी की चार्जशीट पर अरविंद केजरीवाल को समन

दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी द्वारा दाखिल सातवें पूरक आरोपपत्र का संज्ञान लिया. ईडी ने पूरक आरोपपत्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ का नाम लिया है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने आरोपपत्र का संज्ञान लिया और केजरीवाल को 12 जुलाई के लिए समन जारी किया.

धन शोधन मामले में केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ईडी की अर्जी पर सुनवाई 15 जुलाई को

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को 15 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचिबद्ध किया है. हाई कोर्ट ने पहले निचली अदालत के 20 जून के आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसके तहत केजरीवाल को मामले में जमानत दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >