Delhi Education Model: शिक्षक नियुक्ति घोटाले में फंसी केजरीवाल सरकार, LG ने दिये जांच के आदेश

उपराज्यपाल वी के सक्सेना सचिवालय ने मुख्य सचिव को, निदेशक (शिक्षा) को सलाह देने के लिए कहा है कि वह अपने स्कूलों में दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त सभी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, उपस्थिति और वेतन की निकासी संबंधी जानकारियों को तुरंत सत्यापित करें.

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को उपराज्यपाल ने एक और तगड़ा झटका दिया है. उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं और फर्जी शिक्षकों के वेतन भुगतान में धन के गबन के आरोपों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी.

उपराज्यपाल ने स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और वेतन को लेकर मांगी रिपोर्ट

उपराज्यपाल वी के सक्सेना सचिवालय ने मुख्य सचिव को, निदेशक (शिक्षा) को सलाह देने के लिए कहा है कि वह अपने स्कूलों में दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त सभी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, उपस्थिति और वेतन की निकासी संबंधी जानकारियों को तुरंत सत्यापित करें. इस बाबत स्थिति रिपोर्ट एक माह के भीतर सौंपने को कहा गया है.

Also Read: Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल के करीबी को दिया गया शराब का ठेका ? बीजेपी का ‘फोटो वार’

उपराज्यपाल ने अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में हुए घोटाले पर जतायी चिंता

उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को भेजे गए नोट में कहा, उपराज्यपाल ने पाया है कि फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और धन गबन के मामले गंभीर चिंता का विषय हैं और यह प्रधानाचार्य/उप प्रधानाचार्य/लेखा कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता. उपराज्यपाल सक्सेना ने हाल में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को दिल्ली सरकार के एक स्कूल के चार उप-प्रधानाचार्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की अनुमति दी थी. इन पर फर्जी अतिथि शिक्षकों के माध्यम से कथित धन घोटाले का आरोप है.

दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल पतन की ओर: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार का शिक्षा मॉडल अब पतन की ओर है जिसे वैश्विक मानकों का बताया गया था. दिल्ली की भाजपा इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों में बुनियादी संरचना की कमी है जिसे यमुना पार क्षेत्र के खजूरी खास में स्थिति स्कूलों की हालत देखकर समझा जा सकता है. गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का भी आरोप लगाया और दावा किया कि आप के एक कार्यकर्ता को सैनिक स्कूल के संचालन का ठेका दिया गया. दिल्ली में सशस्त्र बल आर्म्ड फोर्सेस प्रिपेरेटरी स्कूल का उद्घाटन अगस्त में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >