Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 30000 डॉलर की रखी मांग, देखें VIDEO

Delhi Bomb Threats: दिल्ली के कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद पुलिस हरकत आई और जांच में जुट गई है.

Delhi Schools Bomb Threats: दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम, पश्चिम विहार स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल समेत 40 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस ने बताया, मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को आज ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को उनके घर वापस भेज दिया है.

ई-मेल में क्या लिखा है?

दिल्ली पुलिस ने बताया धमकी देने वाले ने ई-मेल में लिखा, “मैंने (स्कूल) इमारतों के अंदर कई बम लगाए हैं. बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपाए गए हैं. इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन बमों के फटने से कई लोग घायल हो जाएंगे. अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा.

एक्शन में अग्निशमन और पुलिस

स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी स्कूल पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं.

पहले भी मिली है बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली में यह पहली बार नहीं है, जब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. बल्कि इससे पहले भी कई बार ऐसे ई-मेल मिल चुके हैं. जिसके बाद 19 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को बम की धमकियों और संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक SOP बनाने का निर्देश दिया था.

Also Read: Syria Crisis: सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद भागकर रूस पहुंचे, पुतिन ने दी शरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >