Delhi Crime : दिल्ली के इंडिया गेट के पास हत्या, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी

Delhi Crime : राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट के पास हत्या हुई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है. जानें क्या है मामला

Delhi Crime News : देश की राजधानी दिल्ली से क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार,राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट के पास एक आइसक्रीम विक्रेता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई जिसकी पहचान 25 वर्षीय प्रभाकर के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि बुधवार देर रात इंडिया गेट के पास एक विवाद के दौरान प्रभाकर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है. CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान हो सके.

झगड़े के कारण चाकू से हमला

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से खबर दी है कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक पर झगड़े के कारण चाकू से हमला किया गया. मृतक के शरीर पर तीन घाव के निशान मिले हैं, जिनमें से एक काफी गहरा है. गहरे घाव की वजह से ही उसकी मौत हुई है. पुलिस ने पीड़ित के बैग से कुछ पैसे और एक घड़ी भी बरामद की है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और उनकी पहचान आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से की जा रही है.


Read Also : Delhi Murder Case: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव को अलमारी में छिपाया

घटनास्थल का वीडियो आया सामने

घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें नजर आ रहा है कि पुलिस ने क्राइम वाले एरिया को घेर रखा है और जांच में लगी हुई है. वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है जो अंधेरे में शूट किया गया है. पुलिस हाथ में टॉर्च लेकर इलाके की छानबीन कर रही है. ऐसा लग रहा है कि पुलिस उस हथियार को सर्च कर रही है जिससे क्राइम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >