दिल्ली के कनॉट प्लेस की गोपालदास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित गोपालदास बिल्डिंग में भीषण आग लगने की खबर गुरुवार को आई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. जानें अपडेट

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित गोपालदास बिल्डिंग में गुरुवार को भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल विभाग की 16 गाड़ियों को मंगवाना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोपहर एक बजे आग बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर लगी और देखते ही देखते बिल्डिंग के बाहर धुएं का गुबार दिखने लगा जिससे अफरा-तफरी मच गई.


Also Read: Weather Forecast: वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा दिल्ली का वेदर, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

लोगों को तुरंत इमारत से बाहर निकाला गया

दिल्ली के कनॉट प्लेस की गोपाल दास बिल्डिंग में आग लगने की खबर जैसे ही लोगों को मिली, वहां अफरातफरी मच गई. लोगों को तुरंत इमारत से बाहर निकाला जाने लगा. दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गई. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाया जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए बिल्डिंग में लगे कांच तोड़ने की जरूरत पड़ी. यही नहीं 8वीं मंजिल तक पहुंचने के लिए क्रेन की मदद ली गई. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

बिल्डिंग में आग लगते ही फायर अलार्म बज गया

आग लगने के बाद का वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है. वीडियो में इमारत की 8वीं मजिंल से ऊंची लपटें देखी जा सकती हैं. हालांकि आग कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकती है. खबरों की मानें तो बिल्डिंग में आग लगते ही फायर अलार्म बज गया और अलार्म सुनते ही सभी लोग तुरंत बिंल्डिंग से बाहर निकलने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >