Rekha Gupta Attack Video: दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को सुबह जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. हमलावर ने सीएम को पहले थप्पड़ मारा, फिर उन्हें धक्का दिया और गिराने की कोशिश की. हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया. इस मामले में हमलावर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस हमलावर से पूछताछ कर रही है.

Rekha Gupta Attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे मुख्यमंत्री की हत्या की सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया. दिल्ली पुलिस ने हमले के संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया. पुलिस उपायुक्त (उत्तर) राजा बंठिया ने एक बयान में बताया कि सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गुजरात का रहने वाला है हमलावर, राजेशभाई खिमजीभाई के रूप में हुई पहचान

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राजकोट (गुजरात) निवासी 41 वर्षीय आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजीभाई को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि हमला सुबह करीब आठ बजकर 15 मिनट पर हुआ. मुख्यमंत्री के कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, ‘‘एक व्यक्ति ने आज ‘जन सुनवाई’ के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला किया. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.’’

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने सीएम पर हमले को बताया गंभीर

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह कोई साधारण हमला नहीं है. उन्होंने कहा कि हमलावर ने ‘‘मुख्यमंत्री को जमीन पर गिराने और उन्हें पीटने की कोशिश की.” मिश्रा ने कहा, ‘‘किसी पर भी खासकर एक महिला मुख्यमंत्री पर जो 24 घंटे जनता के कामों के लिए समर्पित हैं, उस पर ऐसा हमला दिल्ली में कभी नहीं सुना था.’’

सीएम पर हमला सुनियोजित

आधिकारिक सूत्रों ने शालीमार बाग स्थित सीएम रेखा गुप्ता के आवास से मिले सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला एक ‘सुनियोजित साजिश’ का हिस्सा था. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से साफ पता चलता है कि हमलावर ने हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले से शुरू कर दी थी. सीसीटीवी फुटेज में बुधवार को आरोपी मुख्यमंत्री आवास की ओर जाते हुए दिख रहा है. वीडियो में आरोपी परिसर की रेकी करते, मुख्यमंत्री आवास के दृश्य रिकॉर्ड करते और बाद में हमला करने की कोशिश करते हुए दिख रहा है. फुटेज में, वह एक दिन पहले अपने दौरे के दौरान किसी से फोन पर बात करता हुआ दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >