Baby Care Hospital Fire: कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 30 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Baby Care Hospital Fire: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए.

Baby Care Hospital Fire: दिल्ली के बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की घटना मामले में गिरफ्तार अस्पताल के मालिक नवीन खिची और डॉ आकाश को 30 मई तक तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. 25 मई को विवेक विहार के अस्पताल में आग लगने से 6 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

बेबी केयर हॉस्पिटल फायर मामले की जांच जारी

विवेक विहार में बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने की घटना पर दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, वीडियो की जांच और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी, क्योंकि जांच शुरू कर दी गई है. प्रथम दृष्टया मुझे ऐसा लगता है कि आग लगने के पीछे कोई और कारण नहीं बल्कि बिजली की खराबी है. यदि कोई दूसरा निकास या कोई अन्य आसान पहुंच होती, तो हम अधिक बच्चों को बचा सकते थे.

सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरा कराना होगा: भारद्वाज

दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत के बाद सरकार सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट पूरा कराने और एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश देगी. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को यह जानकारी दी. भारद्वाज ने पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शिशु अस्पताल में हुई आग लगने की घटना पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी. उन्होंने पत्रकारों से कहा, हमने 24 अप्रैल को सभी अस्पतालों को अग्नि सुरक्षा तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे. हमने उन्हें अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने के लिए कहा था. हम दिल्ली के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों को आठ जून तक अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने और स्वास्थ्य विभाग को एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपने के लिए कहेंगे.

दो नर्सों और कुछ स्थानिय लोगों ने दिखाई वीरता

दिल्ली के मंत्री ने यह भी कहा कि दो नर्सों और कुछ स्थानीय व्यक्तियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना शिशुओं को बचाया. उन्होंने कहा, हम वीरता पुरस्कारों के लिए उनके नामों की अनुशंसा करेंगे. भारद्वाज ने कहा कि राजस्व विभाग को आग में मारे गए बच्चों और घायलों के परिवारों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा जाएगा.

Also Read: Maliwal Assault Case: बिभव कुमार की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित, मालीवाल ने मारपीट की बात दोहराई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >