Delhi AQI Very Poor: दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली, GRAP-3 लागू, इन चीजों पर प्रतिबंध

Delhi AQI Very Poor: दिल्ली की हवा एक बार फिर से जहरीली हो गई है. जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में फिर से GRAP-III लागू कर दिया गया है.

Delhi AQI Very Poor: दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी पर पहुंच गया है. जिसके बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 लागू करने का फैसला किया गया है. GRAP पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) उप-समिति ने पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव GRAP- III को लागू करने का निर्णय लिया है.

GRAP- III में किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

GRAP- III लागू होने से कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है. जिसमें दिल्ली-एनसीआर में पांचवीं तक स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर चलाने का फैसला किया जा सकता है. जरूरी सेवाओं से जुड़े मालवाहक गाड़ियों को छोड़कर सभी छोटे मालवाहक गाड़ियों पर रहेगा प्रतिबंध. इसके साथ ही BS-3 पेट्रोल BS-4 डीजल गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. साथ ही सरकार कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग को लेकर फैसला ले सकती है.

Also Read: Kal Ka Mausam : अभी नहीं मिलेगी शीतलहर से राहत, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दी गई थी GRAP- 3 और GRAP – 4 के तहत छूट

दिसंबर के पहले हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 और GRAP – 4 के तहत छूट दी गई थी. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है और GRAP IV की आवश्यकता नहीं है. जिसमें बाद कोर्ट ने GRAP 3 और IV चरण में छूट की अनुमति दी थी. हालांकि उस समय कोर्ट ने GRAP चरण II से नीचे प्रतिबंधों में ढील न देने का निर्देश दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >