Heavy Rainfall: दिल्ली और गुजरात में आफत की बारिश, IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, महाराष्ट्र में डूबने से 5 की मौत

Heavy Rainfall: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है. वहीं गुजरात में भी रविवार को आफत की बारिश हुई.

Heavy Rainfall: गुजरात के अहमदाबाद-मेहसाणा राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जबकि केके नगर में भारी बारिश के बीच पेड़ उखड़कर गिर गया जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में भी कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है.

आईएमडी ने देश के इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया, फिलहाल मानसून सक्रिय अवस्था में है. पूर्वोत्तर राज्यों में, हम अगले 2 दिनों तक, खासकर अरुणाचल प्रदेश में, अत्यधिक भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं. हमने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के लिए आज और अरुणाचल प्रदेश के लिए 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में मानसून पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.

महाराष्ट्र में बांध में डूबने से पांच की मौत

पुणे के लोनावला इलाके में भुशी बांध के समीप एक जलाशय में रविवार को एक महिला समेत पांच लोगों के डूबने से मौत हो गई. लोनावला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, यह घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब ये पांचों लोग पिकनिक मनाने आए थे. वे झरने के पास फिसल गए और जलाशय में जा गिरे. उन्होंने बताया, घटनास्थल पर तलाश व बचाव दल तैनात है.

दिल्ली में दो जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में दो जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आगमन के पहले दिन शुक्रवार की सुबह 228.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 1936 के बाद जून माह में अब तक की सर्वाधिक वर्षा है. बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और कई लोगों की जान चली गई. आईएमडी ने दिल्ली में ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए दो जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >