Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, 50 प्रतिशत कर्मचारी करेंगे Work From Home

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. सोमवार को एक्यूआई 382 रहा, जबकि 15 निगरानी केंद्रों ने 400 अंक से अधिक रीडिंग दर्ज की. बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में सरकारी और निजी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया गया है.

Delhi Air Pollution: वायु प्रदूषण बढ़ने के मद्देनजर चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तीसरे चरण के अनुसार दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय और निजी प्रतिष्ठान 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करेंगे और बाकी कर्मचारी घर से काम करेंगे. इसको लेकर सोमवार को आदेश जारी किया गया.

दिल्ली में एक्यूआई 400 से अधिक

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को 400 अंक से अधिक दर्ज की गई. 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 पर पहुंच गया, जो लगातार 11वें दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा.

इन इलाकों में एक्यूआई 400 के पार

आईटीओ, पंजाबी बाग, पटपड़गंज, अशोक विहार, सोनिया विहार, रोहिणी, विवेक विहार, नरेला, बवाना और अन्य स्टेशन शामिल हैं जहां एक्यूआई का स्तर 400 का आंकड़ा पार कर गया.

मंगलवार को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को मध्यम कोहरे का अनुमान जताया है, अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >