उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पानी को लेकर हुए विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया. शनिवार (13 जून) देर शाम दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हालात बिगड़ गए और हिंसा की घटना सामने आई. मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि झड़प के बाद गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपियों के घरों पर पथराव किया. इसके बाद एक घर में आग भी लगा दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. किसी भी तरह की नई घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. मामले की जांच जारी है. इलाके में इंटरनेट को बंद कर दिया गया है. हिंसा के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.
