Cloudburst in Dehradun Video: देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में फटा बादल, मची तबाही, डरावना वीडियो आया सामने

Video: देहरादून के सहस्त्रधारा में रात को भारी बारिश ने तबाही मचाई. यहां बादल फट गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. बादल फटने के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही डरावना है. देखें वीडियो.

Video: देहरादून के मशहूर सहस्त्रधारा में भारी बारिश से रात में बादल फट गया जिसके बाद लोग डर गए. इससे कुछ दुकानें बह गईं. जिला प्रशासन ने तुरंत राहत-बचाव अभियान शुरू किया. आस-पास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. इस घटना में दो लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है. बादल फटने के बाद का वीडियो सामने आया है जो काफी डरावना है. देखें वीडियो आप भी.

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्थिति संभाली. उन्होंने रात में ही विभागों के साथ मिलकर बचाव दल मौके पर भेजे. एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से राहत-बचाव कार्य जारी है. जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हालात पर लगातार नजर रख रहा है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ‘’देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस सम्बन्ध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >