Rajnath Singh Covid Positive: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, घर में क्वारंटीन

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आराम करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा कि वह आज दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे.

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इधर खबर आ रही है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. फिलहाल राजनाथ सिंह घर में पृथकवास में हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं.

डॉक्टरों की टीम ने राजनाथ सिंह को आराम करने की दी सलाह

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आराम करने की सलाह दी है. मंत्रालय ने कहा कि वह आज दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे.

Also Read: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को दी चेतावनी, कहा- हर आपात स्थिति से निपटने में सक्षम है भारत की सेना

देश में आठ महीने में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 12,591 नये मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ हो गई. पिछले करीब आठ महीने समाने आए ये सर्वाधिक मामले हैं. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई है.

कोरोना से पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से 40 मरीजों की मौत हो गयी है. जिससे देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई.

भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत

रिपोर्ट के अनुसार भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है. देश में अभी 65,286 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है. भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >