Defamation Case: राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, अमित शाह के खिलाफ की थी विवादित टिप्पणी

Defamation Case: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होंगे.

Defamation Case: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की परेशानी बढ़ने वाली है. उन्हें शुक्रवार 26 जुलाई को सुल्तानपुर कोर्ट में पेश होना होगा. कांग्रेस सांसद सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश हो सकते हैं.

अमित शाह के खिलाफ राहुल गांधी ने क्या की थी टिप्पणी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने शाह को हत्यारोपी बता दिया था. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था.

कोर्ट ने दिया था आखिरी मौका

सुल्तानपुर कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दो जुलाई को सुनवाई करते हुए आखिरी मौका दिया था. सुल्तानपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता को 26 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था. राहुल गांधी ने लोकसभा सत्र के कारण कोर्ट में पेशी से राहत देने और सुनवाई की नयी तारीख देने की मांग की थी.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोककर कोर्ट में पेश हुए थे राहुल गांधी

राहुल गांधी इसी मामले में 20 फरवरी को अमेठी में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रोककर अदालत में पेश हुए थे. अदालत ने उस वक्त उन्हें जमानत दे दी थी.

बजट ने चुनावी राज्यों को क्या दिया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >