स्वाति मालीवाल का बचपन में हुआ था यौन शोषण, DCW प्रमुख ने किया बड़ा खुलासा

स्वाती मालीवाल ने अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती व्यक्त करते हुए कहा, जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था. वह मुझे मारते थे, मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने बारे में एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके साथ बचपन में घर पर ही यौन शोषण की घटना हो चुकी है. उन्होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, उनके साथ उनके पिता ने ही यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया था.

मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी : स्वाती मालीवाल

स्वाती मालीवाल ने अपने पिता पर बचपन में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती व्यक्त करते हुए कहा, जब मैं बच्ची थी तब मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया था. वह मुझे मारते थे, मैं बिस्तर के नीचे छिप जाती थी. जब वो घर आते थे, तो मैं डरकर छिप जाती थी और पूरी रात यह योजना बताती थी कि कैसे महिलाओं को उनका हक दिलाया जाए.

जापानी महिला के साथ होली के दिन छेड़छाड़, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेगी DCW

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ पुरुष एक जापानी महिला को होली का रंग लगा रहे थे, वह परेशान महसूस कर रही थी, छेड़छाड़ कर रही थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी. वे लोग नहीं रुके. हम दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं. उन लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जेल के पीछे रखा जाना चाहिए.

Also Read: ‘LG राजनीति छोड़ कानून-व्यवस्था पर दें ध्यान’, स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने के मामले में बोले केजरीवाल

होली पर एक जापानी महिला को परेशान करने एवं जबर्दस्ती स्पर्श करने को लेकर पुलिस ने तीन को पकड़ा

दिल्ली में होली पर एक जापानी महिला को कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से परेशान किये जाने और उसे जबर्दस्ती स्पर्श करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक किशोर समेत तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक विदेशी को रंग लगा रहे हैं और वह विदेशी महिला असहज जान पड़ती है. उसमें यह भी दिख रहा है कि एक व्यक्ति उसके सिर पर अंडा फोड़ देता है। वह ‘बाय बाय’ कहती हुई सुनी जा सकती है. पुलिस के अनुसार यह वीडियो होली का है और इसे पहाडगंज में शूट किया गया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रही लड़की जापानी पर्यटक है, जो पहाड़गंज में ठहरी थी और शुक्रवार को वह बांग्लादेश चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >