Weather Forecast Today LIVE Updates/ Tauktae Cyclone : बिहार में झमाझम बारिश, दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, यूपी में चार की मौत, झारखंड में येलो अलर्ट, अब तबाही मचायेगा चक्रवात ‘यास’!

Weather Forecast Today LIVE Updates/ Tauktae Cyclone : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और कमजोर पड गया है. हालांकि इसका प्रभाव देश के कई राज्यों में नजर आएगा. दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है. चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा. JHARKHAND के मौसम में फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

बिहार में झमाझम बारिश 

बिहार के पटना में भारी बारिश के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है.

7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 1951 के बाद से यह सबसे कम अधिकतम तापमान है.

7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

आईएमडी ने बताया

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार को चक्रवाती तूफान ताऊ ते और एक पश्चिमी विक्षोभ के संपर्क के कारण बारिश हुई.

7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

शामली जिले में मकान ढहने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में गुरुवार को तेज बारिश के कारण एक मकान के ढहने से एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई. उप संभागीय मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने बताया कि हादसे के समय चारों लोग अपने घर में सो रहे थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

पी305 पर मौजूद रहे लोगों में से 37 की मौत, 38 अब भी लापता

अरब सागर में चार दिन पहले डूबे बजरे पर मौजूद लोगों में से 38 अब भी लापता हैं और उन्हें खोजने के लिए घने अंधेरे के बीच सर्चलाइट की मदद से नौसेना का तलाश एवं बचाव अभियान रात भर चला. हालांकि और लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बृहस्पतिवार तक क्षीण हो चुकी थी.

7:53 PM. 20 May 21 2:23 PM. 20 May

यहां मई में जनवरी जैसी ठंड

केदारनाथ में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है जिससे यहां मई में जनवरी जैसी ठंड लग रही है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates/ Tauktae Cyclone : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और कमजोर पड गया है. हालांकि इसका प्रभाव देश के कई राज्यों में नजर आएगा. दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान है. चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा. JHARKHAND के मौसम में फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >