Goa: NDRF team clears a road blocked by the falling of trees due to strong winds during the formation of cyclone Tauktae, near TB hospital in Panaji, Sunday, May 16, 2021. (PTI Photo)(PTI05_16_2021_000122B)
Copied link
Cyclone Tauktae Updates : भारतीय मौसम विभाग (IMD, आइएमडी) के अनुसार 18 मई को चक्रवाती तूफान (Cyclonic Tauktae 2021) गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकरा जाएगा. गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री इलाकों में साइक्लोन (Cyclone Tauktae) को लेकर कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है. चक्रवात ‘‘ताऊ ते” से जुडी हर खबर के लिए बनें रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
1:42 AM. 19 May 211:42 AM. 19 May
अगले 6 घंटे में कमजोर पड़ने लगेगा ‘ताऊ ते’, अभी अहमदाबाद से 50 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में मचा रहा तबादी
भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान ताऊ ते अहमदाबाद से लगभग 50 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम और सुरेंद्रनगर से 60 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में है. अगले 6 घंटों में ये कमजोर पड़ने लगेगा.
8:39 PM. 18 May 218:39 PM. 18 May
‘‘ताऊ ते” की वजह से समंदर में फंसे 400 से ज्यादा लोग, भारतीय नौसेना की टीम ने राहत बचाव का किया कार्य शुरू
चक्रवाती तूफान ताऊ ते की वजह से मुंबई के पास समंदर में 400 से अधिक जिंदगियां फंसी हुई हैं. इसकी खबर मिलते ही भारतीय नौसेना की टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. इस तूफान की वजह से कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकान्स के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे. इसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात कर दिए. इन दो बजरे पर 410 लोग सवार हैं. इन दो बजरे की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
चक्रवाती तूफान ताऊ ते के असर से राजस्थान में जयपुर सहित अनेक जगह बारिश
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताऊ ते के असर से बीते चौबीस घंटे में राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के अनेक हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
नौसेना ने तूफान में फंसे बजरे पर सवार 177 लोगों को बचाया
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवातीय तूफान ‘ताऊ ते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 177 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
मुंबई में मई में 24 घंटे में अब तक की सबसे अधिक बारिश
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताऊ ते के कारण 230 मिलीमीटर बारिश हुई. एक मौसम विशेषज्ञ ने इसे दर्ज इतिहास में मई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने का दावा किया है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
मुंबई में भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवात के बाद मंगलवार को मुंबई और इसके उपनगरीय क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा चक्रवात ताऊ ते
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि चक्रवात ताऊ ते सोमवार की मध्यरात्रि में सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव और ऊना के बीच गुजरात तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
गुजरात में साइक्लोन तौकते ने मचाई तबाही, अब तक 4 लोगों की मौत
गुजरात में साइक्लोन ताऊ ते ने तबाही मचाई है. यहां अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
नौसेना ने तूफान में फंसे बजरे पर सवार 146 लोगों को बचाया
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में आए चक्रवातीय तूफान ‘ताऊ ते’ के कारण समु्द्र में अनियंत्रित होकर बहे एक बजरे पर सवार 146 लोगों को बचा लिया है और बाकियों की तलाश अभी जारी है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
सूरत में कई जगह पेड़ गिरे
गुजरात के सूरत में कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. पेड़ों को काटकर रास्ते से हटाने का काम जारी है. सूरत में अभी भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो रही है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया
सोमवार दोपहर को ताऊ ते के कारण महाराष्ट्र को तेज़ आंधी, तूफान और बारिश का सामना करना पडा, जिसके बाद गुजरात में इस तूफान ने प्रवेश किया. यहां करीब 185 प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चल रही थीं. तूफान के इस असर के कारण ही गुजरात की सरकार ने करीब 2 लाख लोगों को शिफ्ट किया, जो मुख्य रूप से गुजरात के तटीय इलाकों में निवास करते थे.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
ताऊ ते का बिहार पर कोई खास असर नहीं
अरब सागर में बन रहे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ताऊ ते का बिहार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा़ मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जारी किया है़ हालांकि आइएमडी पटना ने बताया कि 19 मई को बिहार के पश्चिमी इलाके में ऊंचाई पर बड़े-बड़े बादल बनने की संभावना है़.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
मध्य प्रदेश के जिलों में ऑरेंज एवं येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवात ‘ताऊ ते’ के चलते मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना के आलोक में सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
7:42 PM. 18 May 217:42 PM. 18 May
महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत, गुजरात में दो लाख लोगों को हटाया गया
भीषण चक्रवाती तूफान सोमवार रात में गुजरात के सौराष्ट्र तट से आ टकराया और इस दौरान हवा 185 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है. इससे पहले, चक्रवात के कारण मुंबई में भारी वर्षा हुई और गुजरात में दो लाख से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा. महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान से छह की मौत हुई है.
11:53 AM. 18 May 2111:53 AM. 18 May
अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू
अहमदाबाद में तेज बारिश शुरू हो चुकी है. ‘ताऊ ते’ तूफान के मद्देनजर अहमदाबाद एयरपोर्ट सुबह 5 बजे तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया.
11:42 AM. 18 May 2111:42 AM. 18 May
लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD, आइएमडी) के अनुसार, गुजरात तट पर ‘ताऊ ते’ तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है. इस चक्रवात से 14 जिले प्रभावित हुए हैं.
3:51 AM. 18 May 213:51 AM. 18 May
ताऊ ते तूफान गुजरात तट के निकट पहुंचा, समुद्र में उठ रही ऊंची लहरे
ताऊ ते तूफान गुजरात तट के निकट पहुंच गया है. कुछ देर में यह गुजरात तट से टकरायेगा. इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी दी है. समुद्र में ऊंची लहरे उठ रही हैं.
2:22 AM. 18 May 212:22 AM. 18 May
ताऊ ते तूफान अगले दो घंटे में गुजरात तट से टकरायेगा
ताऊ ते तूफान अगले दो घंटे में गुजरात तट से टकरायेगा
1:19 AM. 18 May 211:19 AM. 18 May
ताऊ ते ने ली महाराष्ट्र में छह लोगों की जान, नौ घायल
ताऊ ते ने ली महाराष्ट्र में छह लोगों की जान. नौ लोग घायल, चार जानवरों की मौत, सीएम ने हानि की समीक्षा की
11:42 PM. 17 May 2111:42 PM. 17 May
‘ताऊ ते’ के प्रभाव से कल राजस्थान में होगी तेज बारिश
‘ताऊ ते’ के प्रभाव से कल राजस्थान में होगी तेज बारिश
10:13 PM. 17 May 2110:13 PM. 17 May
पीएम मोदी ने की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात
‘ताऊ ते’ का कहर महाराष्ट्र में जारी है जिसकी वजह से वहां तेज बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं, पीएम मोदी ने तूफान की स्थिति की समीक्षा के लिए उद्धव ठाकरे से बात की है.
9:49 PM. 17 May 219:49 PM. 17 May
अहमदाबाद में बनाये गये छह शेल्टर, फूड पैकेट किये जा रहे हैं तैयार
अहमदाबाद में बनाये गये छह शेल्टर, फूड पैकेट किये जा रहे हैं तैयार
8:42 PM. 17 May 218:42 PM. 17 May
मुंबई में 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया
महाराष्ट्र में 12,420 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है. तटीय इलाकों में खतरा बना हुआ है. मुंबई थाणे और पालघर में आॅरेंज अलर्ट जारी है जबकि रायगढ़ में रेड अलर्ट है. यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गयी है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
मुंबई आ रही इंडिगो, स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन
चक्रवात ताऊ ते के चलते सोमवार को मुंबई आ रही इंडियो और स्पाइसजेट की तीन उड़ानों के रास्ते में बदलाव किया गया है. एक प्रवक्ता ने बताया कि मुंबई हवाईअड्डे को दो बजे तक बंद करने के चलते ऐसा किया गया. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने एक बयान में कहा कि शहर आने वाली इंडिगो की एक उड़ान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया, जबकि स्पाइसजेट की एक उड़ान को सूरत की ओर मोड़ा गया.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
आज शाम गुजरात के तट पर पहुंचेगा चक्रवात ‘ताऊ ते’, एक लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
‘ताऊ ते’ के तूफान से ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान” में तब्दील होने के बाद अब इसके सोमवार शाम गुजरात पहुंचने का अनुमान है और रात आठ बजे से 11 बजे के बीच राज्य के तटीय इलाकों से होता हुआ यह आगे बढ़ जाएगा.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
‘ताऊ ते’ के कारण उफनते सागर के बीच फंसे मछुआरों को तटरक्षक बल ने बचाया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को बताया गया कि चक्रवात ताउते के कारण कोच्चि तट से कुछ दूरी पर उफनते सागर के बीच फंसे 12 मछुआरों को 16 मई को बचा लिया गया है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
तूफान ‘ताऊ ते’ विकराल चक्रवाती तूफान में बदला
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान ‘ताउते’ ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान” में बदल गया है. आईएमडी ने बताया कि तूफान ने सोमवार को तड़के विकराल रूप धारण कर लिया.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश
साइक्लोन ताऊ ते की वजह से महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश
मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
असर झारखंड पर भी पड़ सकता है
अरब सागर में उठे तूफान तौकते का आंशिक असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. इस तूफान की वजह से 17 से 19 मई तक राज्य में बादल छाये रह सकते हैं. प्री मॉनसून गतिविधि के कारण कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
8 लोगों की जान गई
अब तक तूफान से प्रभावित इलाकों में 8 लोगों की जान गई है. वहीं सैकडों पेड़ गिरे हैं. साथ ही घरों को भी नुकसान पहुंचा है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
गुजरात की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, मुंबई में बारिश शुरू
केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद Cyclone Tauktae गुजरात का रुख कर चुका है. तूफान की आहट के साथ गुजरात के तटीय इलाके में आज और कल भारी बारिश की आशंका है. वहीं, महाराष्ट्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है.
7:32 PM. 17 May 217:32 PM. 17 May
मुंबई में किसी को नहीं लगेगा कोरोना का टीका
चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार को सभी टीकाकरण केंद्रों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.
12:21 PM. 17 May 2112:21 PM. 17 May
मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हुई हल्की बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अरब सागर के तटीय इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के चलते रविवार शाम को मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
तेज हवा में गिरा पेड़, दो बहनों की गयी जान, मां गंभीर रूप से घायल
महाराष्ट्र के जलगांव में दोपहर करीब 3 बजे तेज चक्रवाती हवाओं के कारण एक पेड़ उखड़कर एक झोपड़ी पर गिर गया. इसके नीचे दबने से दो बहनों की मौत हो गयी. एक की उम्र 17 साल और दूसरी की 12 साल है. मां गंभीर रूप से घायल हो गयीं हैं. एनडीआरएफ ने यह जानकारी दी.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
17 और 18 मई को गुजरात में नहीं लगेगा कोरोना वैक्सीन
गुजरात सरकार ने चक्रवाती तूफान के कारण गुजरात में 17 और 18 मई को वैक्सीनेशन पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि एहतिहातन सभी टीकाकरण केंद्र बंद रहेंगे.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
गुजरात में एनडीआरएफ की 50 टीम तैनात
गुजरात में एनडीआरएफ की 50 से अधिक टीमों को तैनात किया जा रहा है. हम निकासी और जागरूकता पैदा करने पर काम कर रहे हैं. तमिलनाडु में दीवार गिरने और करंट लगने से कुछ लोगों की मौत हो गयी है. कर्नाटक में कुछ लोगों की मौत हुई है. एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने यह जानकारी दी.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
5-6 राज्यों में एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमें तैनात
5-6 राज्यों में एनडीआरएफ की 100 से ज्यादा टीमों को तैनात किया गया है. गुजरात और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान, गृह मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य शून्य हताहत होना चाहिए और हम उस पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. हो सकता है, हमें गुजरात में लाखों लोगों को निकालना पड़े. एनडीआरएफ डीजी एसएन प्रधान ने यह जानकारी दी.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
17 और 18 मई को गुजरात में बहुत भारी बारिश की संभावना
गुजरात के तटीय इलाकों में 17 और 18 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की भी संभावना है. हवाओं की रफ्तार 155-165 किमी प्रति घंटे से 145 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है. आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने यह जानकारी दी. 1.5 लाख लोगों को गुजरात में निचले तटीय क्षेत्रों से दूसरे जगहों पर पहुंचाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 54 टीमें तैनात की गयी हैं.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
चक्रवाती तूफान से कर्नाटक में 1 और शख्स की मौत, काफी नुकसान
उत्तर कन्नड़ के 5 तालुकों में 71 घर, 76 मछली पकड़ने वाली नावें और 271 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गये हैं. एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. कर्नाटक के मंत्री शिवराम हेब्बार ने यह जानकारी दी.
3:39 AM. 17 May 213:39 AM. 17 May
कोस्ट गार्ड की 40 टीम बचव राहत के लिए तैयार
भारतीय तटरक्षक बल ने बताया कि चक्रवाती तूफान के परिणामों से निपटने के लिए 40 तटरक्षक आपदा राहत दल को नाव के साथ पश्चिमि तट पर तैनात किया गया है. लाइफजैकेट को भी स्टैंडबाय में रखा गया है. चिकित्सा टीमों और एम्बुलेंस को भी तेजी से राहत कार्य के लिए तैयार रखा गया है
11:13 PM. 16 May 2111:13 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए मुंबइ तैयार
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि चक्रवाती तूफान Tauktae गोवा पार कर चुका है और अब यह रत्नागिरी के पास है. हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. यह चक्रवात एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. लाइफगार्ड सहित हमारी टीमें समुद्र के पास तैनात है. हमने सभी बड़े पेड़ों को काट दिया है और पुलिस गश्त कर रही है.
11:13 PM. 16 May 2111:13 PM. 16 May
चक्रवात तूफान के कारण गोवा के सभी फ्लाइट रद्द
चक्रवाती तूफान के कारण गोवा में मैसम काफी खराब हैं सड़क मार्ग कई जगहों पर अवरुद्ध हुए हैं. सभी एयरलाइन कंपनियों ने गोवा से और गोवा के लिए अपने फ्लाइट को रद्द कर दिया है. गोवा एयरपोर्ट ने यह जानकारी दी.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
17 मई की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 17 (मई) की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की बहुत संभावना है और यह 18 मई को तड़के पोरबंदर और (भावनगर जिले में) महुवा के बीच से राज्य के तट को पार करेगा.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया
कर्नाटक के तटीय जिलों में चक्रवात ‘ताऊ ते’ के तबाही मचाने के मद्देनजर, राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को जिला प्रभारी मंत्रियों तथा उपायुक्त को प्रभावित जिलों में दौरा करने एवं बचाव तथा राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के दफ्तर ने एक बयान में कहा कि येदियुरप्पा ने तटीय जिलों के प्रभारी मंत्रियों तथा उपायुक्तों से रविवार को बात की और स्थिति का जायजा लिया.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
समुद्र में नौका पलटने से एक की मौत, छह लापता
मेंगलुरु के तट से 10 समुद्री मील दूर एक पोत के रखरखाव में मदद दे रही नौका पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य लापता हो गए. मेंगलुरु बंदरगाह से 17 किलोमीटर दूर स्थित एकल बिंदु नौकाबंध केंद्र पर रखरखाव का काम करने के लिए शुक्रवार को बंदरगाह से निकली नौका में नौ लोग सवार थे.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक
गृह मंत्री अमित शाह और उद्धव ठाकरे की आज बैठक होने वाली है जिसमें ‘ताऊ ते’ पर चर्चा होगी.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
कर्नाटक में 4 की मौत
कर्नाटक में हुई तेज बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है. राज्य में कुल 73 गांव चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
गोवा के तटीय क्षेत्र से चक्रवाती तूफान टकरा चुका है
रिपोर्ट के अनुसार गोवा के तटीय क्षेत्र से चक्रवाती तूफान टकरा चुका है. गोवा में तूफान से भारी नुकसान की खबर है. सड़कों पर कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. गोवा के तट पर तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी जारी है.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने चक्रवात से जिन स्थानों के प्रभावित होने की संभावना है वहां के अस्पतालों में कोविड प्रबंधन, टीकाकरण, बिजली की कमी न हो, इसके उपाय और आवश्यक दवाओं के भंडारण के लिए विशेष तैयारियों की आवश्यकता पर बल दिया.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत हो गया
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. तूफान के ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान” में तब्दील होने की संभावना है.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप खिल जाती है जबकि कभी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगती है. रविवार की बात करें तो आज भी दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज सुबह मौसम साफ है और हल्की-हल्की हवा बह रही है.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
उत्तर प्रदेश में बारिश
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां मुजफ्फरनगर, कासगंज समेत 12 जिलों में तेज बूंदाबांदी के साथ बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में बिजली भी गिरने के आसार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि, अगले एक सप्ताह तक इसी तरीके से मौसम बना रहेगा.
7:52 PM. 16 May 217:52 PM. 16 May
वायुसेना के 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर तैयार
भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना
विभाग ने कहा कि इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि चूंकि इससे उस क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा आएगी, मुंबई जैसे शहर ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी
आईएमडी ने कहा कि 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
रविवार दोपहर से बारिश की उम्मीद
वरिष्ठ निदेशक (मौसम) आईएमडी, मुंबई शुभानी भूटे ने कहा कि महाराष्ट्र की राजधानी में रविवार दोपहर से बारिश की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि तूफान फिलहाल गोवा से 250 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
आईएमडी, मुंबई शुभानी भूटे ने कहा
वरिष्ठ निदेशक (मौसम) आईएमडी, मुंबई शुभानी भूटे ने कहा कि महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग और रत्नागिरि जिलों के साथ गोवा ज्यादातर बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित होगा. हवा की गति लगभग 60 से 70 किमी प्रति घंटे होगी.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
‘ऑरेंज अलर्ट’
वरिष्ठ निदेशक (मौसम) आईएमडी, मुंबई शुभानी भूटे ने कहा कि आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि पूरे कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाकों, मुख्य रूप से कोल्हापुर और सतारा में रविवार और सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
3:33 PM. 16 May 213:33 PM. 16 May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात को लेकर बैठक
इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘‘ताऊ ते” से निपटने की राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की और उनसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Cyclone Tauktae Updates : भारतीय मौसम विभाग (IMD, आइएमडी) के अनुसार 18 मई को चक्रवाती तूफान (Cyclonic Tauktae 2021) गुजरात के वेरावल और पोरबंदर के बीच मांगरोल के पास तट से टकरा जाएगा. गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के समुद्री इलाकों में साइक्लोन (Cyclone Tauktae) को लेकर कोस्ट गार्ड को अलर्ट पर रखा गया है. चक्रवात ‘‘ताऊ ते” से जुडी हर खबर के लिए बनें रहें Prabhatkhabar.com के साथ…