Weather Forecast : चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ मचा रहा है तबाही ? कर्नाटक में 4 की मौत, झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Thiruvananthapuram: Rough sea weather conditions due to formation of Cyclone Tauktae in the Arabian Sea, in Thiruvananthapuram, Saturday, May 15, 2021. As per IMD, cyclonic storm ‘Tauktae’ is very likely to intensify further into a severe cyclonic storm by Saturday night. (PTI Photo)(PTI05_15_2021_000183B)
Copied link
Weather Forecast Today/Cyclone Tauktae LIVE Updates (16 MAY) : राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. Uttar Pradesh के विभिन्न जिलों में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी UP में RAIN होने की संभावना जताई गई है. JHARKHAND के मौसम में 17 मई से फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…
5:16 PM. 16 May 215:16 PM. 16 May
कर्नाटक में 4 लोगों की मौत
कर्नाटक में हुई तेज बारिश की वजह से 4 लोगों की मौत की खबर है. राज्य में कुल 73 गांव चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए हैं.
5:16 PM. 16 May 215:16 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान टकरा चुका है
रिपोर्ट के अनुसार गोवा के तटीय क्षेत्र से चक्रवाती तूफान टकरा चुका है. गोवा में तूफान से भारी नुकसान की खबर है. सड़कों पर कई जगह पेड़ गिरे नजर आ रहे हैं. गोवा के तट पर तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी जारी है.
3:36 PM. 16 May 213:36 PM. 16 May
वायुसेना के 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर तैयार
भारतीय वायुसेना ने कहा कि उसने ‘तौकते’ तूफान से उत्पन्न किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए अपने 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर प्रायद्वीपीय भारत में तैयार रखे हैं.
3:36 PM. 16 May 213:36 PM. 16 May
आईएमडी ने कहा
आईएमडी ने कहा कि चूंकि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ से उस क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा आएगी, मुंबई जैसे शहर ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे. 17 मई को मुंबई सहित उत्तरी कोंकण में कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश होगी.
3:36 PM. 16 May 213:36 PM. 16 May
‘ताऊ ते’ के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना
विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 18 मई की दोपहर के आसपास पोरबंदर और नलिया के बीच गुजरात तट को पार करने की संभावना है.
1:30 PM. 16 May 211:30 PM. 16 May
चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘ताऊ ते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी ने कहा कि तूफान के ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान” में तब्दील होने की संभावना है.
1:30 PM. 16 May 211:30 PM. 16 May
उत्तर प्रदेश में बारिश
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी यूपी की बात करें तो यहां मुजफ्फरनगर, कासगंज समेत 12 जिलों में तेज बूंदाबांदी के साथ बरसात होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में बिजली भी गिरने के आसार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि, अगले एक सप्ताह तक इसी तरीके से मौसम बना रहेगा.
1:30 PM. 16 May 211:30 PM. 16 May
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कभी तेज धूप खिल जाती है जबकि कभी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने लगती है. रविवार की बात करें तो आज भी दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज सुबह मौसम साफ है और हल्की-हल्की हवा बह रही है.
1:30 PM. 16 May 211:30 PM. 16 May
बिहार का मौसम
आइएमडी पटना के मुताबिक पूर्वी बिहार को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार बने हुए हैं. इधर बंगाल की खाड़ी और गांगेय क्षेत्र में विशेष चक्रवातीय क्षेत्र सक्रिय है़ इससे बिहार में बंगाल से नमीयुक्त हवाएं तेजी के साथ दस्तक दे सकती हैं. लिहाजा, पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है़.
1:30 PM. 16 May 211:30 PM. 16 May
झारखंड में होगी बारिश
झारखंड के मौसम में 17 मई से फिर बदलाव देखने को मिलेगा. इस बार मौसम में बदलाव साइक्लोनिक सरकुलेशन या फिर टर्फ की वजह से नहीं, बल्कि अरब सागर में आने वाले चक्रवाती तूफान ताऊ ते की वजह से होगा. इसका असर 18 मई तक नजर आने की संभावना है. चक्रवाती तूफान के प्रभाव से झारखंड में आसमान में घने बादल छा सकते हैं और कई इलाके में बारिश हो सकती है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today/Cyclone Tauktae LIVE Updates (16 MAY) : राजधानी दिल्ली के मौसम में इन दिनों आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. Uttar Pradesh के विभिन्न जिलों में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. पश्चिमी UP में RAIN होने की संभावना जताई गई है. JHARKHAND के मौसम में 17 मई से फिर बदलाव होगा. पूर्वी BIHAR को छोड़कर पूरे बिहार में गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. मौसम (MINIMUM TEMP) के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…