Cyclone Sitrang: तबाही मचाने को तैयार चक्रवात सितरंग, ले रहा विकराल रूप, NDRF की टीम तैनात

Cyclone Sitrang: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर दिखना शुरू हो गया है. जिसके बाद पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बक्खाली सी बीच पर नागरिक सुरक्षा दल तैनात किया गया है. एहतियातन पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने की अनुमति नहीं है, और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं.

Cyclone Sitrang: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ का असर दिखना शुरू हो गया है. वेस्ट बंगाल के दक्षिणी जिलों में बारिश शुरू हो गयी है. दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है. आपदा प्रबंधन विभाग की कई टीमों के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों को राज्य के तटीय इलाकों में तैनात किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 25 अक्टूबर की सुबह बांग्लादेश के तिकोणा और संद्वीप के बीच तट से टकराएगा.

चक्रवात सितरंग से निपटने की तैयारी पूरा: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बक्खाली सी बीच पर चक्रवात सितरंग को लेकर नागरिक सुरक्षा दल तैनात हो गया है. एहतियातन पर्यटकों को समुद्र तट पर जाने की अनुमति नहीं है, और दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारी अनमोल सासमोर ने कहा कि हम हम चक्रवात के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इन राज्यों में बारिश के आसार: चक्रवात सितरंग का सबसे ज्यादा असर सुंदरवन में दिखाई देगा. लेकिन भारत के कई और हिस्सों में इसके असर से तेज बारिश हो सकती है और हवाएं भी चल सकती है. सितरंग के असर के चलते 25 और 26 अक्बटूर को वेस्ट बंगाल के अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है.

पर्यटकों और मछुआरों को सुमद्र में जाने की मनाही: चक्रवाती तूफान सितरंग के कारण मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को जाने की मनाही कर दी है. मौसम विभाग ने इसके लिए एक अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों के साथ पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है. दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर के प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ के कारण कई जिलों में भारी से बहुत भारी स्तर की बारिश होने और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो 110 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं. वहीं, तूफान को देखते तटीय क्षेत्रों में रहने वालों में से अधिकांश को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >