Cyclone Remal: बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल की तटों से टकराया चक्रवाती तूफान रेमल, NDRF की 14 टीमें तैनात

Cyclone Remal ‘रेमल’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. रविवार रात करीब 9:30 बजे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तटों के टकराया.

Cyclone Remal: चक्रवात रेमल बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा चुका है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगा. आईएमडी के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात रेमल उत्तर की ओर सागर द्वीप (डब्ल्यूबी) से लगभग 130 किमी दक्षिण-पूर्व, खेपुपारा (बांग्लादेश) से 140 किमी दक्षिण-पश्चिम, कैनिंग (डब्ल्यूबी) से 140 किमी दक्षिण-पूर्व, बांग्लादेश के मोंगला से 160 किमी दक्षिण-पश्चिम में आगे बढ़ेगा और पार करेगा. बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों पर आज आधी रात तक 110-120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की गति होगी.

रेमल से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 14 टीमें तैनात

चक्रवाती तूफान रेमल से निपटने के लिए जोरदार तैयारी चल रही है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की कुल 14 टीमें पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल की दस्तक को देखते हुए बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए तैनात हैं. 14 टीमों को 9 जिलों (हुगली-1, हावड़ा-1, दक्षिण 24 परगना-3), पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना-2, पूर्व मेदिनीपुर-2, पश्चिम मेदनीपुर-2, कोलकाता-1, मुर्शिदाबाद-1, नादिया-1 के संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है.

तटीय इलाकों से एक लाख से अधिक लोगों को स्थानांतरित किया गया

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गंभीर चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव से निपटने के लिए एहतियाती उपायों के तहत सुंदरबन और सागर द्वीप सहित तटीय क्षेत्रों से लगभग 1.10 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित आश्रयों तक पहुंचाया जा रहा है. राज्य आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 16-16 बटालियन को तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है. इसके अलावा, राज्य सरकार ने लगभग 5.40 लाख तिरपाल वितरित किए हैं और इन जिलों में सूखा राशन, पाउडर दूध और पीने के पानी के पाउच की उपलब्धता सुनिश्चित की है, जिससे लैंडफॉल के लिए तैयारी सुनिश्चित हो सके.

पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की. पीएम ने अधिकारियों से तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी ली.

रेमल के कारण हवाई और रेल सेवा बाधित

कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों ने रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानें निलंबित कर दी हैं. इसके अलावा पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने कई ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >