Cyclone Michaung : चेन्नई में आफत की बारिश, सड़कों पर पानी भरा, कई गाड़ियां पानी में फंसी, देखें तस्वीरें

Cyclone Michaung : चक्रवाती तूफान Michaung की वजह से चेन्नई में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है. चेन्नई के मरीना बीच पर हाई टाइट उठ रहे हैं और पांच दिसंबर को यह तूफान तट से टकराएगा. तूफान Michaung की वजह से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में बारिश आफत बनकर आई है.

Cyclone Michaung : चक्रवाती तूफान Michaung की वजह से चेन्नई में रविवार रात से भारी बारिश हो रही है. चेन्नई के मरीना बीच पर हाई टाइट उठ रहे हैं और पांच दिसंबर को यह तूफान तट से टकराएगा. तूफान Michaung की वजह से चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में बारिश आफत बनकर आई है.

चेन्नई में भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है और कई घरों और अपार्टमेंट में भी पानी भर गया है. पानी भर जाने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, नगर निगम घरों से पानी निकालने में जुटा है, लेकिन भारी बारिश चुनौती बनी हुई है.

चेन्नई और आसपास के जिलों चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर में भी बारिश आफत बनकर आई है.

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान Michaung पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीटपट्टनम के तक पर टकराएगा.

चक्रवाती तूफान Michaung की वजह से चेन्नई के मरीना बीच पर हाई टाइड उठ रहे हैं, जिनका रविवार को पर्यटकों ने मजा भी लिया, लेकिन बाद में बारिश परेशानी का सबब बन गई.

मरीना बीच पर जब हाई टाइड उठ रहे थे, तो टूरिस्ट ने खूब सेल्फी खींची और मौसम का मजा भी लिया.

चेन्नई में देर रात से हो रही बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और घर से बाहर निकलना जितना कठिन है, उतनी ही परेशानी लोगों को घरों में हो रही है. कई लोग अपने काम पर नहीं जा सके हैं, तो कोई बिजली बाधित होने से लिफ्ट में फंस गया. इसके बारे में लोग सोशल मीडिया में पोस्ट लिख रहे हैं.

इस बारिश के बीच भी कई लोगों ने अपनी ड्‌यूटी की और आम जन को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने में काफी मशक्कत की.

चक्रवाती तूफान Michaung के प्रभाव से ओडिशा के कई इलाकों में भी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सक्रिय चक्रवाती तूफान गंभीर चक्रवाती तूफानी में तब्दील हो गया है.

मौसम विभाग ने ओडिशा के पांच जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़, गजपति और गंजम जिलों में येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Cyclone Michaung का कहां दिखेगा ज्यादा असर, जानें चेन्नई समेत अपने राज्य का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >