Cyclone Tracker: तूफान क्रेथोन से मची तबाही, तेज हवा के साथ भारी बारिश

Cyclone Tracker: ताइवान में चक्रवाती तूफान की दस्तक के साथ ही भारी तबाही मची है. तूफान क्रेथोन के कारण तेज हवा चल रही है. भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गये.

Cyclone Tracker: तूफान क्रेथोन ने गुरुवार को ताइवान की जमीन पर दस्तक दी. तूफान ताइवान के प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग से टकराया. तूफान के कारण इस द्वीप के दक्षिणी हिस्से में मूसलाधार बारिश हुई. तूफान क्रेथोन के कारण तेज हवा चलने से पेड़ गिर गए और सड़कें जलमग्न हो गईं. तूफान के कारण स्कूल और कारोबारी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया. तूफान के कारण 126 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 162 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. तेज हवाओं के कारण जगह जगह पानी भर गया और कई दुकान और मकान ढह गए. तूफान के कारण दो दिनों तक कारोबारी गतिविधियां बंद होने से द्वीप की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है.

कई इलाकों को कराया गया खाली
क्रेथोन तूफान के कारण काऊशुंग में तेज हवा और भारी बारिश के कारण सड़कें खाली हो गईं. लोगों को तूफान से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया. मौसम प्रशासन ने काऊशुंग और पिंगतुंग काउंटी के निवासियों को चेतावनी देते हुए एक फेसबुक संदेश पोस्ट किया कि जब तूफान उनके क्षेत्र के ऊपर से गुजरे और मौसम कुछ समय के लिए शांत हो जाए तो भी वे बाहर न जाएं.

दो लोगों की मौत, 123 से ज्यादा घायल
ताइवान के अग्निशमन विभाग ने बताया कि क्रेथोन तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं कम से कम 123 लोग घायल हो गए है. तूफान को देखते हुए भूस्खलन वाले और इसकी आशंका वाले इलाकों से हजारों लोगों को निकाला गया. राहत और बचाव के लिए करीब 40 हजार सैनिक को तैनात रखा गया है.

तूफान के कारण स्कूल-ऑफिस सब बंद, घरेलू उड़ानें रद्द
बीते पांच दिनों में ताइवान के दक्षिण में पहाड़ी इलाकों में 169 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है. वहीं, चीन की मौसम एजेंसी ने कहा कि ताइवान के कुछ पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में आज 40 सेंटीमीटर तक की बहुत भारी भारी बारिश हो सकती है. ताइवान के पश्चिमी तट पर चक्रवात शायद ही कभी आते हैं, बल्कि ये द्वीप के पहाड़ी पूर्वी हिस्से को प्रभावित करते हैं. इससे पहले 1977 में टाइफून थेल्मा से भयंकर तबाही मची थी. तूफान के कारण तटीय क्षेत्र में स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहे. सभी घरेलू उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Weather Forecast: दुर्गा पूजा के बाद बदल जाएगा मौसम, 10 दिनों बाद दिखने लगेगा ठंड का भीषण रूप! इन राज्यों में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >