Cyclone Fengal: तट की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान फेंगल, समुद्र में मची है हलचल, देखें Video

Cyclone Fengal: चक्रवात फेंगल कल तट पर दस्तक दे सकता है. तूफान के कारण तमिलनाडु सहित कई और राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. फेंगल की दस्तक से पहले बंगाल की खाड़ी में हलचल काफी बढ़ गई है.

Cyclone Fengal: चक्रवाती तूफान फेंगल तेजी से तट की ओर बढ़ रहा है. यह चक्रवात फिलहाल बंगाल की खाड़ी में स्थित है. यहां से यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कल (30 नवंबर) को दोपहर के आसपास पुडुचेरी के पास तट को यह पार कर सकता है. इस दौरान हवा की गति 70-80 किमी/घंटा से लेकर 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

एडवाइजरी हुई जारी

पुडुचेरी मत्स्य पालन विभाग ने तूफान की संभावना को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से मना किया है. विभाग ने कहा है कि मछुआरे अपनी मछली पकड़ने वाली नौकाएं और अन्य उपकरणों को लेकर ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए मछुआरों को सावधान रहने को कहा है.

समुद्र में उठ रही है ऊंची-ऊंची लहरें

तूफान की दस्तक के साथ बंगाल की खाड़ी में हलचल काफी तेज हो गयी है. तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समुद्र के किनारे लहरें तेज गति से आ रही है. चक्रवाती तूफान फेंगल के कारण समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. IMD का अनुमान है कि यह चक्रवात कल दोपहर तक महाबलीपुरम और उसके आसपास दस्तक दे सकता है.

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल के कारण भारी बारिश की संभावना है. ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सभी स्कूल और कॉलेज में दो दिन की छुट्टी कर दी गयी है. 29 और 30 नवंबर को स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा गया है.

Also Read: Kal ka Mausam: नये पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी सर्दी, इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >