Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय कल देगा दस्तक, NDRF की 33 टीमें तैयार, लैंडफॉल से समय होगी जोरदार बारिश

Biparjoy Cyclone updates : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय खतरनाक रूप ले चुका है और फिलहाल 150 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. यह तूफान कल दोपहर गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ में लैंडफाॅल करेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. तूफान के प्रभाव से गुजरात के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है. कल बारिश और तेज हो जायेगी.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

एनडीआरएफ की 33 टीमें बनायी गयी

गुजरात के कच्छ जिले में जखौ बंदरगाह के पास चक्रवात बिपारजॉय के संभावित दस्तक से पहले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने गुजरात और महाराष्ट्र में राहत एवं बचाव अभियान चलाने के लिए कुल 33 टीमों को जिम्मा सौंपा गया है. एनडीआरएफ की 18 टीमों को गुजरात में रखा गया है, एक को दीव में तैनात किया गया है.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

गिराया गया 90 मीटर ट्रांसमिशन टॉवर

चक्रवात बिपारजॉय तूफान कल यानी गुरुवार को कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों से टकराने के पूर्वानुमान के बीच आकाशवाणी ने बुधवार को गुजरात के द्वारका में रस्सी से बंधे 90 मीटर ऊंचे अपने ट्रांसमिशन टॉवर को तोड़ दिया है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह किसी भी दुर्घटना को रोकने और आसपास के क्षेत्रों में जीवन एवं संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए किया गया है. बता दें, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरत के संरचनात्मक विशेषज्ञों और प्रसार भारती की सिविल निर्माण इकाई ने संरचना के सुरक्षा ऑडिट के बाद जनवरी में 35 साल पुराने टॉवर को हटाने की सिफारिश की थी.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

तूफान से पहले भूकंप के झटके

गुजरात में बिपरजॉय तूफान से पहले भूकंप के झटके महसूस किये गए. रिक्टर पैमाने में भूकंप की तीव्रता 3.5 रही.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

चक्रवात से और पस्त हो सकता है पाकिस्तान

गंभीर आर्थिक संकट झेल रहा पाकिस्तान और बदहाल हो सकता है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक चक्रवात बिपरजॉय पाकिस्तान से ऐसे समय में टकराने जा रहा है जब देश पहले से ही गंभीर आर्थिक तंगी झेल रहा है. ब्लूमबर्ग ने कहा कि पाकिस्तान को वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 22 बिलियन डॉलर का ऋण भुगतान करना है. डिफॉल्ट से बचने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से ऋण सुरक्षित करने के लिए पाकिस्तान मदद के लिए गुहार लगा रहा है. ब्लूमबर्ग ने बताया कि जून के अंत में इसकी आर्थिक वृद्धि 0.29 फीसदी तक धीमी हो गई जो कि इसके इतिहास की सबसे कम दरों में से एक है.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

राजनाथ सिंह ने की समीक्षा बैठक

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों से बात की है. रक्षा मंत्री ने चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के लैंडफॉल के लिए सशस्त्र बलों की तैयारियों की समीक्षा भी की. चक्रवात के कारण किसी भी स्थिति या आकस्मिकता से निपटने के लिए सशस्त्र बल नागरिक अधिकारियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं.

3:51 AM. 15 Jun 23 3:51 AM. 15 Jun

कल टकराएगा बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कल यानी 15 जून को गुजरात के तट से टकराएगा. तूफान बिपरजॉय के चलते गुजरात के 9 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग में बताया कि तूफान के कारण तेज हवा के साथ जोरदार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

8:44 PM. 14 Jun 23 8:44 PM. 14 Jun

कच्छ के कई गांवों को खाली कराया गया

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए कच्छ के मांडवी ब्लॉक से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.

8:44 PM. 14 Jun 23 8:44 PM. 14 Jun

दो दिन से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी

बिपरजाॅय से होने वाली तबाही की आशंका के बीच एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहीदी ने कहा गुजरात में दो दिन से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है. हमारी यह कोशिश है कि जिस वक्त चक्रवात का लैंडफाॅल हो उस वक्त लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें.

6:11 PM. 14 Jun 23 6:11 PM. 14 Jun

सौराष्ट्र और कच्छ में तेज हवा के साथ बारिश

गुजरात के सौराष्ट्र, उत्तरी गुजरात, द्वारका, कच्छ, जूनागढ़ एवं मोरबी में भारी बारिश की आशंका है, जिससे व्यापक नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग ने इस बात को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी किया है.

6:11 PM. 14 Jun 23 6:11 PM. 14 Jun

बिपरजाॅय की वजह से रद्द हुई कई ट्रेन

कच्छ और सौराष्ट्र में चक्रवात की वजह से रेलवे ने एहतियात के तौर पर 40 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया है. चक्रवात बिपरजॉय 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करेगा.

6:11 PM. 14 Jun 23 6:11 PM. 14 Jun

नौ राज्यों में अलर्ट, हजारों सुरक्षित स्थानों पर भेजे गये

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय को देखते हुए मौसम विभाग ने नौ राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अबतक 27000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

6:11 PM. 14 Jun 23 6:11 PM. 14 Jun

कच्छऔर सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. 15 जून की शाम तक यह तूफान जखाऊ बंदरगाह को पार कर जायेगा. एसडीआरएफ की टीम तूफान से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.

5:15 PM. 14 Jun 23 5:15 PM. 14 Jun

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय को देखते हुए मौसम विभाग ने गुजरात के 8 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाये हुए है. आठ जिलों में रहने वाले 37 हजार से ज्यादा लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएक की टीमों को तैनात किया गया है.

द्वारका में लैंडफॉल की कोई संभावना नहीं

एसडीएम द्वारका ने आज कहा कि चक्रवात पश्चिम की ओर बढ़ गया है और इसके द्वारका में लैंडफॉल करने की संभावना नहीं है. हमने लगभग 4,500 लोगों को तटीय क्षेत्रों से हटाकर विभिन्न आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया है. हमारे पास द्वारका और ओखा में एनडीआरएफ की एक-एक टीम है और एसडीआरएफ और सेना की टीम है.

Biparjoy Cyclone: 165 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा तूफान, गुजरात के तटीय इलाके में हाई अलर्ट

मुख्य बातें

Biparjoy Cyclone updates : अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय खतरनाक रूप ले चुका है और फिलहाल 150 से 165 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. यह तूफान कल दोपहर गुजरात के कच्छ जिले के जखाऊ में लैंडफाॅल करेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. तूफान के प्रभाव से गुजरात के तटीय इलाकों में तेज बारिश हो रही है. कल बारिश और तेज हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >