Cyclone Biporjoy मचा सकता है गुजरात के इन जिलों में भारी तबाही, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

बिपरजाॅय के प्रभाव से गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गयी है, जिसके अगले दो दिनों में और तेज होने की उम्मीद है. सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में आज कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Cyclone Biporjoy status live : चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ से व्यापक क्षति हो सकती है. यह अनुमान आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी किया गया है. आईएमडी का अनुमान है कि चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय गुजरात के कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर जिले में सबसे ज्यादा तबाही मचा सकता है.

गुजरात के कई इलाकों में हो रही है बारिश

आज दोपहर मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान में यह कहा गया है कि साइक्लोन बिपरजाॅय की वजह से गुजरात में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी. बिपरजाॅय के प्रभाव से गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गयी है जिसके अगले दो दिनों में और तेज होने की उम्मीद है. सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय जिलों में आज कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

15 जून को होगा साइक्लोन बिपरजाॅय का लैंडफाॅल

मौसम विभाग के अनुसार 15 जून को चक्रवाती तूफान लैंडफाॅल करेगा जिसके प्रभाव से तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी और कच्छ, देवभूमि द्वारका और जामनगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी. इसके अलावा गुजरात के पोरबंदर, राजकोट, मोरबी में और जूनागढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है.

आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने 15 और 16 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, क्योंकि इन दो दिनों में गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होगी. 16 जून को उत्तरी गुजरात और आसपास के दक्षिण राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

चलेंगी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं

आईएमडी ने अपने एक बुलेटिन में कहा है कि चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय 14 जून की सुबह तक उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा. फिर 15 जून की तक यह तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तटों से टकरायेगा, जिसके प्रभाव से 125 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जिसकी वजह से गुजरात के द्वारका, जामनगर, कच्छ और मोरबी जिले में भारी नुकसान संभव है.

Also Read: Breaking News Live: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में महसूस किये गए भूकंप के झटके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >