Cyber Crime News: यह इलाका है हरियाणा का ‘जामताड़ा’, पुलिस ने छापा मारकर 125 हैकर को दबोचा

Cyber Crime news : हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी और बताया कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस को नूंह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड से संबंधित सूचना मिल रही थी. जानें क्या किया इसके बाद पुलिस ने

Cyber Crime news : पहले साइबर क्राइम की बात होती थी तो झारखंड का जामताड़ा सबकी जुबान पर खुद आ जाता था. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो आपको चौंका सकती है. जी हां… हरियाणा के नूंह जिले में पैर पसार रहे साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार देर रात एक साथ नूहं जिले के 14 गांवों में छापा मारा. छापेमारी के दौरान 125 हैकर व साइबर अपराधियों पुलिस ने दबोचा है. इनके पास से अलग-अलग बैंक के एटीएम, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, आधार कार्ड और एटीएम स्वाइप मशीन के साथ ही अन्य सामान पुलिस ने बरामद किये हैं. इन संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

खुफिया जानकारी के बाद की गयी कार्रवाई

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी और बताया कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस को नूंह जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड से संबंधित सूचना मिल रही थी. साइबर फ्रॉड एक कमरे में बैठे-बैठे किया जाता था. चंद मिनट में लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिये जाते थे. जानकारी के आधार पर साइबर क्राइम के चिन्हित एरिया को स्पॉट किया गया और भारी पुलिसबल के साथ एकसाथ छापेमारी की गयी. बताया गया कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए हरियाणा पुलिस ने 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित करने का काम किया. इस टीम में 1 एसपी, 6 एडिशन एसपी, 14 डीएसपी सहित अन्य पुलिसकर्मी थे जिन्होंने साइबर अपराध के खिलाफ अभियान चलाया.

पकड़े गये साइबर क्रिमिनल

नई गांव से सर्वाधिक 31 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है. जानकारी के अनुसार लुहिंगा कलां गांव से 25, जैवंत और जखोपुर से 20-20, खेडला और तिरवाडा से 17-17, और अमीनाबाद से 11 व अन्य गांव से भी साइबर अपराधी को पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने इन अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, एटीएम और अन्य उपकरण बरामद किये हैं. इनके पास से नकदी भी मिले हैं.

Also Read: Cyber Crime : सावधान! 10 मिनट मोबाइल हैंग और अकाउंट से पैसा गायब
हैकर्स के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े

शुरुआती जांच से जो बात सामने आयी है उसके अनुसार पकड़े गये आरोपियों के दूसरे राज्यों के साइबर अपराधियों के साथ भी तार जुड़ते नजर आ रहे हैं. इसे लेकर जांच की जा रही है. उल्लेखनीय है कि साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से कदम उठाया जा रहा है. साथ ही पुलिस लोगों को भी जागरूक कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >