CWC Meeting: राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग, CWC की बैठक में प्रस्ताव पास

CWC Meeting: लोकसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इंडिया गठबंधन में उत्साह चरम पर है. बैठकों का दौर जारी है. इस बीच शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई, जिसमें राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग की गई.

CWC Meeting: सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्य समिति) ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद संभालने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा, राहुल जी संसद के अंदर इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं.

राहुल गांधी ने मांगा समय

सीडब्ल्यूसी बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, राहुल गांधी ने सीडब्ल्यूसी से कहा कि वह बहुत जल्द (लोकसभा में विपक्ष का नेता बनने पर) फैसला लेंगे. यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी कौन सी सीट (रायबरेली या वायनाड) रखेंगे, उन्होंने कहा, यह फैसला 17 तारीख से पहले लिया जाना है और यह 3-4 दिनों में आ जाएगा.

राहुल गांधी पर कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?

कांग्रेस CWC बैठक के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, जब भी कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी से कुछ अपेक्षा की है तो उन्होंने पार्टी की ख्वाहिश पूरी की है. आज कांग्रेस पार्टी उनसे गुजारिश करती है कि वो देश की आवाज सदन में उठाएं. कांग्रेस की विजयी उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने कहा, सबकी इच्छा थी कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने. इसमें सभी की सहमति थी.

कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया

कांग्रेस की CWC बैठक के बाद पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, अब कांग्रेस पार्टी का पुनरुद्धार शुरू हो गया है. यह CWC की भावना है. नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, देश का जो जनादेश आया है उसमें भाजपा को संख्या बल भले मिला हो लेकिन नैतिक बल देशवासियों ने विपक्ष को देने का काम किया है. देश की भावना आज विपक्ष के साथ है. इसके लिए कांग्रेस का नेतृत्व विशेष रूप से बधाई का पात्र है. राहुल गांधी ने जिस रूप से निर्भीकता से हर वर्ग की लड़ाई लड़ी मैं समझता हूं वे बधाई के पात्र हैं. हम सबने आग्रह किया कि राहुल गांधी नेता विपक्ष की जिम्मेदारी लें. मालूम हो लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को 292 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जीती. बीजेपी 240 सीटों के साथ सबसे अधिक सीटें जीतने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनी. जबकि कांग्रेस को केवल 99 सीटें ही मिलीं.

Also Read: Modi 3.0: नरेंद्र मोदी 9 जून को लेंगे पीएम पद की शपथ, आज शाम तक होगा तय कौन बनेंगे मंत्री

Also Read: नीतीश कुमार को I-N-D-I-A ने दिया था प्रधानमंत्री पद का ऑफर! जदयू ने किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >