Cuttack Violence: ओडिशा के कटक में बवाल, हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट बैन, कल बंद का आह्वान

Cuttack Violence: ओडिशा के कटक में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा भड़कने के एक दिन बाद रविवार को कटक शहर में तनाव रहा. विश्व हिंदू परिषद ने छह अक्टूबर को शहर में 12 घंटे का बंद आहूत किया है. सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा कल शाम तक के लिए स्थगित कर दी है. व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग और पहुंच पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है.

Cuttack Violence: ओडिशा के कटक शहर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है. इलाके में व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स और किसी भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग और पहुंच पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध रविवार शाम सात बजे से लेकर सोमवार शाम 7 बजे तक लागू रहेगा. दो समूहों के सदस्यों के बीच तनाव और हिंसक घटनाएं होने के बाद ओडिशा सरकार ने कटक नगर निगम, कटक विकास प्राधिकरण और 42 मौजा क्षेत्र में यह बैन लगाया है.

सीएम माझी ने की शांति बनाए रखने की अपील

कटक हिंसा पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दुख जाहिर किया है. सीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक “ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कटक में देखी गई संघर्ष की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कटक शहर एक हजार साल पुराना शहर है. कटक शहर भाईचारे का एक अनूठा उदाहरण है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कुछ उपद्रवियों के कारण शहर में शांति भंग हुई है और आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐसे उपद्रवियों पर नजर रख रही है और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

मूर्ति विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समूहों के बीच हिंसा भड़कने के एक दिन बाद रविवार को कटक शहर में तनाव रहा. वहीं विश्व हिंदू परिषद ने छह अक्टूबर को शहर में 12 घंटे का बंद आहूत किया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1.30 से दो बजे के बीच दाराघाबाजार क्षेत्र में हाथी पोखरी के पास झड़प उस समय हुई, जब विसर्जन यात्रा कथाजोड़ी नदी के तट पर देबीगारा की ओर बढ़ रही थी. अधिकारियों के अनुसार, हिंसा तब भड़की जब कुछ स्थानीय लोगों ने विसर्जन यात्रा के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने पर आपत्ति जतायी. अधिकारियों के अनुसार बहस जल्द ही टकराव में बदल गई जब भीड़ ने विसर्जन यात्रा पर छतों से पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं, जिससे कटक के डीसीपी खिलाड़ी ऋषिकेश ज्ञानदेव सहित कई लोग घायल हो गए.

पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

अधिकारियों के अनुसार स्थिति से निपटने के लिए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया. झड़प के दौरान कई वाहन और सड़क किनारे लगे स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए. हमले में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूजा समितियों के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन के कारण विसर्जन गतिविधियां लगभग तीन घंटे तक रुकी रहीं. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रक्रिया फिर से शुरू हुई और रविवार सुबह 9.30 बजे तक सभी शेष मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी है.

सोमवार को बंद का आह्वान

हिंसा को लेकर विहिप ने प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए डीसीपी और जिला कलेक्टर के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है. संगठन ने घटना के विरोध में सोमवार को सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है. विहिप के एक प्रवक्ता ने कहा “बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिकारी शांतिपूर्ण विसर्जन सुनिश्चित करने में विफल रहे.” बीजू जनता दल (बीजद) ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के प्रयास के लिए असामाजिक तत्वों को दोषी ठहराया, जबकि मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया और अधिकारियों को घायलों को मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >