लुधियाना में निहंग सिख की धारदार हथियार से काटकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर बलदेव की जान ले ली. मृतक लुधियाना के गिल कॉलोनी में रहता था. वो अपने घर से दवा लेने डॉक्टर के पास जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वहीं, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये.

पंजाब में अपराध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. ताजा मामला लुधियाना का है. जहां एक निहंग बलदेव सिंह की हत्या कर दी गई. अपराधियों ने धारदार हथियार से मारकर बलदेव की जान ले ली. वहीं बलदेव के परिजनों ने बताया कि वह बीमार था और डॉक्टर के पास इलाज के लिए जा रहा था, लेकिन जैसे ही वो सुआ रोड पहुंचा आरोपियों ने उसे घेरकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. वहीं, अपराधियों से बचने के लिए बलदेव ने काफी कोशिश की लेकिन हमलावर ने उसकी हत्या कर दी.

पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
मृतक लुधियाना के गिल कॉलोनी में रहता था. वो अपने घर से दवा लेने डॉक्टर के पास जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वहीं, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये. घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

विवाद की बात आई सामने
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही घटना की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक बलदेव का कहना है कि हत्या से एक दिन पहले छबील पर मीठा पानी बांटने के दौरान बलजीत का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. परिजनों ने बताया की उनके बीच हाथापाई भी हुई थी. परिजनों ने हत्या के लिए उन्हीं आरोपियों पर शक जताया है.

Also Read: इस राज्य को दूसरी Vande Bharat Express का मिलेगा तोहफा, पहली बार एक साथ 5 ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >