मोहन भागवत पर जमकर बरसीं CPM नेता वृंदा करात, RSS चीफ के बयान को बताया आपत्तिजनक और संविधान विरोधी

सीपीएम नेता वृंदा करात ने इसी कड़ी में कहा कि देश में किसे कैसे रहना है क्या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तय करेंगे. उन्होंने कहा कि भागवत और हिन्दू ब्रिगेड अगर नहीं पढ़े तो एक बार भारतीय संविधान जरूर पढ़ लें खासकर आर्टिकल 14 और 15.

कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बड़ी नेता वृंदा करात ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर जमकर बरसीं. न्यूज एजेंसी एएनआई पर आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, वृंदा करात ने कहा कि मोहन भागवत का बयान काफी विवादित, असंवैधानिक और उत्तेजित करने वाला है. उन्होंने कहा कि कोर्ट को उनके बयान पर स्वत: संज्ञान लेनी चाहिए. करात ने यह भी कहा कि भागवत के बयान से यही लगता है कि अब भारत में किस कैसे रहना है यह मोहन भागवत तय करेंगे. बता दें, मोहन भागवत के बयान का कई और लोगों ने भी विरोध किया है.

किसे रहना है क्या भागवत तय करेंगे- करात: सीपीएम नेता वृंदा करात ने इसी कड़ी में कहा कि देश में किसे कैसे रहना है क्या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तय करेंगे. करात ने कहा कि उनके बयान से तो यही लगता है कि अब इस देश में किसे और कैसे रहना है इसे मोहन भागवत तय करेंगे. उन्होंने कहा कि भागवत और हिन्दू ब्रिगेड अगर नहीं पढ़े तो एक बार भारतीय संविधान जरूर पढ़ लें खासकर आर्टिकल 14 और 15.

आरएसएस प्रमुख ने क्या कहा था: एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें श्रेष्ठता की मानसिकता छोड़नी होगी. मुसलमानों को यह भावना से बाहर आना पड़ेगा कि एक बार हमने शासन किया है अब फिर से शासन करेंगे. भागवत ने कहा कि उन्हें इस भावना से बाहर आना होगा. भागवत ने कहा था कि इस्लाम को देश में कोई खतरा नहीं है. उन्होंने यह भी कहा था कि हिन्दू हमारी पहचान, राष्ट्रीयता और सभी को साथ लेकर चलने की हमारी प्रवृत्ति है.

Also Read: Air India Urination Case: शंकर मिश्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई, आरोपी के वकील ने दी यह दलील

गौरतलब है कि वृंदा करात के अलावा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी बयान के लिए भागवत पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि आरएसएस की विचारधारा भारत के भविष्य के लिए खतरा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय देश के असली आंतरिक शत्रुओं को जितनी जल्दी पहचान लें, उतना ही अच्छा होगा. ओवैसी ने यह भी कहा कि सभ्य समाज में कोई भी धर्म के आधार में समाज में नफरत और कट्टरता नहीं फैला सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >