Covovax Vaccine News: भारत में कोवोवैक्स वैक्सीन अब बच्चों के लिए उपलब्ध, अदार पूनावाला ने दी जानकारी

Covovax Vaccine News: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) का कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है. यह जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला (SII CEO Adar Poonawalla) ने मंगलवार को दी.

Covovax Vaccine News: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) का कोरोना वैक्सीन कोवोवैक्स अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है. यह जानकारी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला (SII CEO Adar Poonawalla) ने मंगलवार को दी. अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि Novavax द्वारा विकसित कोवोवैक्स, अब भारत में बच्चों के लिए उपलब्ध है.

90 प्रतिशत से अधिक है कोवोवैक्स की प्रभावशीलता

सीआईआई के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि यह भारत में निर्मित एकमात्र वैक्सीन है, जो यूरोप में भी बेचा जाता है और इसकी प्रभावशीलता 90 प्रतिशत से अधिक है. अदार पूनावाला ने कहा कि यह पीएम नरेंद्र मोदी के हमारे बच्चों की सुरक्षा के लिए एक और टीका उपलब्ध कराने की दृष्टि के अनुरूप है.


जानिए कीमत

इससे पहले आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सोमवार को बताया गया था कि अब 12 से 17 आयुवर्ग के बच्चे प्राइवेट सेंटरों पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) का कोविड-19 वैक्सीन कोवोवैक्स लगवा सकते हैं. इस संबंध में को-विन पोर्टल (CoWin Portal) पर प्रावधान किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया था कि कोवोवैक्स की एक खुराक के लिए 900 रुपये और इस पर जीएसटी का भुगतान करना होगा. इसके अलावा, अस्पताल के सेवा शुल्क के तौर पर 150 रुपये अदा करने होंगे.

अभी 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों लगाई जाती है Corbevax

वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (NTAGI) द्वारा 12 से 17 आयुवर्ग के बच्चों को कोविड टीके की खुराक दिये जाने की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया. भारत के औषधि नियामक ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में सीमित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और 9 मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12-17 आयु वर्ग में उपयोग की अनुमति दी थी. वर्तमान में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों को बायोलॉजिकल ई का टीका कॉर्बेवैक्स (Corbevax Vaccine) लगाया जाता है. जबकि, 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर भारत बायोटेक का टीका लगाया जा रहा है.

Also Read: Corona Vaccine Update: स्पूतनिक-वी वैक्सीन की पहली डोज को बूस्टर के तौर पर देने की सिफारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >