COVID-19 Cases In India: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, पुडुचेरी में 12 संक्रमित पाए गए

COVID-19 Cases In India: सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से एक बार फिर वैश्विक महामारी ने टेंशन बढ़ा दी है. भारत में भी कोरोना के नये मामले आने लगे हैं. पुडुचेरी में कोरोना के 12 संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

COVID-19 Cases In India: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के निदेशक वी रविचंद्रन ने कहा कि विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार खांसी और जुकाम के लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच कर रहा है. पिछले सप्ताह 12 लोग संक्रमित पाए गए. रविचंद्रन ने जनता से अपील की कि वे घबराएं नहीं और कहा कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ओडिशा में कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की मौत की खबरों के बीच ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमित पाया जाता है, तो उसका नमूना वायरस के प्रकार का पता लगाने के लिए जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा. उन्होंने कहा, “अभी तक हमें कोरोना वायरस का कोई नया मामला नहीं मिला है। अगर हमें ऐसा कोई मरीज मिलता है, तो उसका नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाएगा, ताकि वायरस के प्रकार का पता लगाया जा सके.”

सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सिंगापुर और हांगकांग में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि की खबरों पर नजर रख रहे हैं. हांगकांग में कोरोना के मामले 27 अप्रैल से 3 मई के सप्ताह में करीब 14200 थी. दोनों देशों में कोरोना के मामले से पूरी दुनिया एक बार फिर सख्ते में है.

महाराष्ट्र में कोरोना से दो लोगों की मौत की खबर

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक बयान में कहा कि परेल स्थित किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों (14 वर्षीय एक लड़की और 54 वर्षीय एक महिला) की मौत की सूचना मिली है.

भारत में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में

भारत में स्वास्थ्य अधिकारी सिंगापुर और हांगकांग में कोविड मामलों में वृद्धि की खबरों पर नजर रख रहे हैं. हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि देश में कोरोना वायरस संबंधी मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है. 19 मई तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की मौजूदा संख्या 257 है, जो देश की बड़ी आबादी को देखते हुए बहुत कम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >